लाइव न्यूज़ :

केजरीवाल सरकार बिना कुछ किये प्रदूषण और डेंगू पर नियंत्रण का श्रेय ले रही है: प्रकाश जावड़ेकर

By भाषा | Updated: November 30, 2019 03:49 IST

Prakash Javadekar: केंद्रीय पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने केजरीवाल सरकार की आलोचना करते हुए कहा उन्होंने प्रदूषण नियंत्रण के लिए कुछ नहीं किया

Open in App
ठळक मुद्देप्रकाश जावड़ेकर ने की प्रदूषण के मुद्दे पर केजरीवाल सरकार की आलोचनाजावड़ेकर ने कहा, 'उसकी टोपी अपने सिर अरविंद केजरीवाल का तरीका है'

नई दिल्ली: केन्द्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने शुक्रवार को केजरीवाल सरकार पर बिना कुछ किये प्रदूषण और डेंगू पर नियंत्रण का श्रेय लेने का आरोप लगाया। जावड़ेकर ने भाजपा से संबद्ध थिंक टैंक पब्लिक पॉलिसी रिसर्च सेंटर (पीपीआरसी) की आरटीआई पर आधारित रिपोर्ट जारी करते हुए दावा किया कि दिल्ली सरकार का वित्तीय घाटा बीते दो वर्षों में 55 गुना बढ़ गया है।

राष्ट्रीय राजधानी में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी से इस पर तुरंत टिप्पणी नहीं मिल पाई। जावड़ेकर ने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी 2015 के विधानसभा चुनाव के दौरान किए गए 70 वादों में से 67 को पूरा करने में विफल रही है।

केंद्रीय मंत्री ने कहा, ‘‘ उसकी टोपी अपने सिर अरविंद केजरीवाल का तरीका है। केंद्र सरकार और भाजपा शासित नगर निगमों ने प्रदूषण और डेंगू पर काबू पाया लेकिन केजरीवाल ने विज्ञापनों के जरिए इसका श्रेय लिया।’’

उन्होंने कहा कि दिल्ली का राजनीतिक परिदृश्य भाजपा के लिए अनुकूल है क्योंकि लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों को पसंद किया है। जावड़ेकर ने कहा, ‘‘केजरीवाल अनधिकृत कॉलोनियों को नियमित करने के अपने वादे को पूरा करने में नाकाम रहे, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इन कॉलोनियों में रहने वाले लोगों को मालिकाना हक दिया है।’’

उन्होंने कहा कि आरटीआई का चेहरा रहे केजरीवाल की अगुवाई वाली सरकार ने रिपोर्ट तैयार करने के लिए आरटीआई के जरिए पूछे गए 1200 सवालों में से 900 से ज्यादा का जवाब नहीं दिया है। भाजपा नेता ने कहा, ‘‘केजरीवाल ने सूचना का अधिकार अभियान का चेहरा होने के बावजूद आरटीआई की हत्या की है।’’

टॅग्स :प्रकाश जावड़ेकरअरविन्द केजरीवालदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी