लाइव न्यूज़ :

केजरीवाल ने नए आईसीयू बिस्तरों के लिये तत्काल 1,200 बाईपैप मशीनें खरीदने का निर्देश दिया

By भाषा | Updated: November 24, 2020 09:55 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 24 नवंबर राष्ट्रीय राजधानी में कोविड-19 के तेजी से बढ़ते मामलों के बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने नये आईसीयू बिस्तरों के लिये तत्काल 1,200 बाईपैप मशीनें खरीदने का निर्देश दिया है। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि इन मशीनों के आने से नए आईसीयू बिस्तर तुरंत उपयोग के लायक हो जाएंगे।

अधिकारी ने बताया कि वैज्ञानिक तथा औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर) से 1,200 बाईपैप मशीनें तुरंत खरीदी जाएंगी।

सोमवार को दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कोविड-19 के कारण मृत्यु दर बढ़ने का जिम्मेदार पराली जलाने से होने वाले प्रदूषण को ठहराया था और उम्मीद जताई थी कि आगामी दो से तीन हफ्ते में हालात सुधरेंगे ।

दिल्ली में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 4,454 नए मामले सामने आए थे, वहीं 121 और संक्रमितों की मौत के बाद यहां मरने वालों की संख्या बढ़कर 8,512 हो गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

क्रिकेटCSK vs PBKS: आयुष म्हात्रे का तूफ़ानी अंदाज़, चेन्नई में जड़ी तेज़-तर्रार हाफ़ सेंचुरी | VIDEO

क्रिकेट'वर्ल्ड कप वाला सैमसन चाहिए': PBKS के खिलाफ चेपॉक में CSK के लिए डेब्यू पर ओपनर के फेल होने के बाद फैंस की प्रतिक्रिया

भारत अधिक खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?