लाइव न्यूज़ :

तेलंगाना के भाजपा नेता का दावा, "दिल्ली शराब घोटाले में गिरफ्तार हो सकती हैं केसीआर की बेटी के कविता"

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: February 28, 2023 12:34 IST

तेलंगाना भाजपा के नेता जी विवेक वैंकटस्वामी ने दावा किया है कि केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव की बेटी के कविता को दिल्ली आबकारी केस में गिरफ्तार कर सकती है।

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा नेता का दावा केसीआर की बेटी कविता भी हो सकती हैं दिल्ली आबकारी केस में गिरफ्तारभाजपा नेता जी विवेक वैंकटस्वामी का दावा है कि कविता ने आप को 150 करोड़ रुपये दिए हैंप्रवर्तन निदेशालय के आरोप पत्र में के कविता का नाम भी शराब घोटाले के आरोपियों में शामिल है

हैदराबाद:तेलंगाना भाजपा के एक नेता ने इस बात का दावा किया है कि केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव की बेटी के कविता को दिल्ली आबकारी केस में गिरफ्तार कर सकती है। जी हां, तेलंगाना भाजपा के नेता जी विवेक वैंकटस्वामी दावा कर रहे हैं कि सीबीआई जल्द ही हथकड़ी लेकर केसीआर की बेटी के कविता के दहलीज तक पहुंच सकती है।

भाजाप नेता ने सनसनीखेज आरोप लगाया है कि सूबे में सत्ता पर काबिज भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) की एमएलसी और सीएम केसीआर की बेटी के कविता ने दिल्ली आबकारी घोटाले में कथितौर पर आम आदमी पार्टी को 150 करोड़ रुपये दिए हैं।

भाजपा नेता जी विवेक वैंकटस्वामी का आंकलन है कि के कविता ने कथिततौर पर जो 150 करोड़ रुपये आम आदमी पार्टी को दिया, उन्हीं पैसों का इस्तेमाल अरविंद केजरीवाल की पार्टी ने पंजाब और गुजरात चुनाव में किया। इस कारण वैंकटस्वामी आशंका जाहिर कर रहे हैं कि दिल्ली शराब घोटाले में केंद्रीय जांच एजेंसी सीबीआई के कविता को भी जल्द गिरफ्तार कर सकती है।

सीबीआई के अलावा दिल्ली आबकारी घोटाले की जांच कर रही प्रवर्तन निदेशालय ने अपने आरोप पत्र में के कविता का नाम भी आरोपियों की सूची में शामिल किया है और उन पर आरोप है कि वो एक शराब कंपनी में 65 फीसदी की हिस्सेदारी रखती हैं, जो सीधे तौर पर दिल्ली आबकारी घोटाले में शामिल है। 

इन्हीं आरोपों की जांच के सिलसिले में प्रवर्तन निदेशालय ने बीते 11 दिसंबर 2022 को के कविता से उनके हैदराबाद स्थित आवास पर पूछताछ भी की थी। वहीं पूछताछ के बाद के कविता ने सीधे मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया था कि केंद्र उन्हीं राज्यों में छापेमारी करवा रहा है, जहां भाजपा का शासन नहीं है।

सीएम केसीआर की बेटी के कविता ने बेहद आक्रामक लहजे में यहां तक कहा था कि मोदी सरकार बीते आठ सालों कम से कम नौ लोकतांत्रिक रूप से चुनी गई राज्य सरकारों को गिराने का काम किया है और वहां पर गैर लोकतांत्रिक तरीके से भाजपा की सत्ता को स्थापित करने का काम किया गया है।

वहीं अगर दिल्ली आबकारी घोटाले की बात करें को सीबीआई ने रविवार शाम में राज्य के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार कर लिया था। जिसके बाद सीबीआई ने सोमवार को राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश करते हुए पांच दिन की हिरासत मांगी, जिसे कोर्ट द्वारा स्वीकार कर लिया गया।

वहीं मंगलवार को सीबीआई की हिरासत को चुनौती देते हुए मनीष सिसोदिया सुप्रीम कोर्ट की शरण में पहुंचे हैं और सुप्रीम कोर्ट उनकी याचिका को सुनने के लिए तैयार हो गई है। मनीष सिसोदिया के केस को सुप्रीम कोर्ट में अभिषेक मनु सिंधवी रखेंगे और मामले में सुनवाई दोपर 3 बजे होगी। 

टॅग्स :मनीष सिसोदियातेलंगानाके चंद्रशेखर रावसीबीआईप्रवर्तन निदेशालय
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?