लाइव न्यूज़ :

कठुआ गैंगरेपः मंत्री पद छोड़ने वाले BJP नेता ने निकाला मार्च, समर्थकों के साथ नंगे पांव 35 किलोमीटर चले पैदल 

By रामदीप मिश्रा | Updated: May 21, 2018 11:33 IST

लाल सिंह ने सीबीआई जांच के वास्ते दबाव बनाने के लिए कठुआ जिले में रविवार को लखनपुर से हीरानगर तक विशाल रैली की अगुवाई की।

Open in App

कठुआ, 21 मईः कठुआ में आठ साल की बच्ची के साथ गैंगरेप और हत्या के मामले में जम्मू-कश्मीर की सियासत में उस समय भूचाल आ गया था जब कठुआ में आरोपियों के पक्ष में रैली निकालने वाले बीजेपी के दोनों मंत्रियों चौधरी लाल सिंह और चंद्र प्रकाश गंगा के इस्तीफा दे दिया था, जिसके बाद से ही  चौधरी लाल सिंह मामले को लेकर लगातार केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) से जांच कराने की मांग करते आए हैं।

इसी कड़ी में लाल सिंह ने सीबीआई जांच के वास्ते दबाव बनाने के लिए कठुआ जिले में रविवार को लखनपुर से हीरानगर तक विशाल रैली की अगुवाई की। रविवार को सिंह और उसके सैंकड़ों समर्थकों ने पंजाब के सीमावर्ती क्षेत्र लखनपुर से हीरानगर तक 'डोगरी स्वाभिमान रैली' निकाली । वे और उनके समर्थक नंगे पांव 35 किलोमीटर पैदल चले तथा उन्होंने सीबीआई जांच के समर्थन में नारे लगाए। 

उन्होंने कहा कि यह रैली उन लोगों के लिए जवाब है जिन्होंने जम्मू क्षेत्र के डोगरा को बलात्कारी समर्थक, घृणा करने वाले, साप्रदायिक करार दिया है। एक ऐसी धारणा बनायी जा रही है कि आरोपियों को बचाने के लिए सीबीआई जांच की मांग की जा रही है। 

बता दें, उन्होंने इस बलात्कार-हत्याकांड के सिलसिले में अपराध शाखा द्वारा गिरफ्तार किये गये आठ व्यक्तियों के पक्ष में एक रैली में हिस्सा लेकर विवाद को जन्म दे दिया था। इस्तीफा देने के बाद सिंह ने इस घटना की सीबीआई जांच की मांग करते हुए पूरे जम्मू क्षेत्र में एक अभियान शुरु किया और दर्जनों रैलियां , कैडललाइट मार्च निकाले और प्रदर्शन किया। उन्होंने अब तक करीब 20 रैलियां की हैं, जिसमें कठुआ, सांबा, जम्मू और ऊधमपुर शामिल हैं।

इस मामले में सीबीआई को जांच सौंपने से सुप्रीम कोर्ट ने इनकार कर दिया ता। वहीं इस मुकदमे को कठुआ से पंजाब के पठानकोट स्थानांतरित कर दिया गया था। (खबर इनपुट-भाषा)

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें 

टॅग्स :कठुआ गैंगरेपभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)जम्मू कश्मीर समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?