लाइव न्यूज़ :

ब्रेकिंग: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कठुआ और उन्नाव गैंगरेप पर दिया ये बयान

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: April 13, 2018 13:52 IST

बीजेपी शासित उत्तर प्रदेश में 17 वर्षीय लड़की के संग सामूहिक बलात्कार और बीजेपी-पीडीपी शासित जम्मू-कश्मीर में एक आठ वर्षीय लड़की के सामूहिक बलात्कार और हत्या का मामले पर पीएम नरेंद्र मोदी के मौन पर सवाल उठाए जा रहे हैं।

Open in App

माफ कीजिए जिस वक्त ये खबर पब्लिश की गई, उस वक्त प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कठुआ गैंगरेप और उन्नाव गैंगरेप पर कोई बयान नहीं दिया था। यह ब्रेकिंग स्टोरी द क्विंट ने ब्रेक की थी। जिसे लोकमत हिंदी ने द क्विंट के साभार से उस वक्त प्रकाशित की थी। लेकिन प्रधानमंत्री ने नरेन्द्र मोदी ने इस मामले पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती की पूर्व संध्या पर 26 अलीपुर रोड स्थित डॉ. आंबेडकर राष्ट्रीय स्मारक को देश को समर्पित करते हुए देश को संबोधित करते हुए कई महत्वपूर्ण बातें कही। जिसमें उन्होंने कहा, पिछले दो दिनों से जो देश में चल रहा है वह सभ्य समाज का हिस्सा नहीं है। रेप की घटनाओं से हम सभी शर्मिंदा है। दोषी कोई भी हो सजा जरूर मिलेगी। पीएम मोदी ने देश की बेटियों को विश्वास दिलाते हुए कहा कि बेटियों को न्याय जरूर मिलेगा।

पीएम मोदी के कठुआ और उन्नाव गैंगरेप पर दिए पूरे बयान को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें-  कठुआ-उन्‍नाव गैंगरेप मामले में पीएम मोदी ने तोड़ी चुप्पी,कहा- अपराधी कोई भी हो बेटियों को इंसाफ जरूर मिलेगा

कठुआ गैंगरेप- जम्मू-कश्मीर के कठुआ में आठ वर्षीय लड़की का सामूहिक बलात्कार करने के बाद हत्या कर दी गयी। आठ साल की बच्ची से गैंगरेप और हत्या के मामले में चार महीने बाद अब पुलिस ने आठ आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है। नाबालिग लड़की के बलात्कार और हत्या के मुख्य आरोपी नाबालिग हैं। एक पुलिस अधिकारी भी मामले में आरोपी हैं।

उन्नाव गैंगरेप- 17 वर्षीय लड़की का आरोप है कि बीजेपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर, उनके भाई एवं अन्य ने उसके साथ पिछले साल जून में सामूहिक बलात्कार किया था। लड़की के पिता की पुलिस हिरासत में मौत हो गयी। विधायक के भाई को लड़की के पिता की पिटाई करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। बीजेपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को सीबीआई ने शुक्रवार (13 अप्रैल) को गिरफ्तार किया। सेंगर के खिलाफ गुरुवार (12 अप्रैल) को पुलिस ने एफआईआर दर्ज की थी। 

टॅग्स :कठुआ गैंगरेपकुलदीप सिंह सेंगरउन्नाव गैंगरेप
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकुलदीप सिंह सेंगर को बड़ा झटका, दिल्ली हाईकोर्ट ने पीड़िता के पिता की कस्टडी में मौत के मामले में सज़ा निलंबित करने से किया इनकार

भारतUnnao Rape Case: न्याय की भाषा के सवाल का हल भी जरूरी 

क्राइम अलर्टरसूख वाले लोग कानून को कैसे तोड़-मरोड़ लेते हैं? 

भारतUnnao Rape Case: कुलदीप सेंगर को बड़ा झटका, सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली हाई कोर्ट के जमानत आदेश पर रोक लगाई

भारतकुलदीप सिंह सेंगर को जमानत, उन्नाव बलात्कार पीड़िता की सोनिया और राहुल गांधी से मुलाकात, कांग्रेस नेता ने लिखा-क्या एक गैंगरेप पीड़िता के साथ ऐसा व्यवहार उचित है?

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप