लाइव न्यूज़ :

कैट ने फ्लिपकार्ट, अमेजन पर एफडीआई नीति के उल्लंघन का आरोप लगाया, कंपनियों ने खारिज किया

By भाषा | Updated: October 12, 2019 05:45 IST

उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्द्धन विभाग (डीपीआईआईटी) ने शुक्रवार को बैठक बुलाई थी। इस बैठक में ही कैट ने यह आरोप लगाया। बैठक में फ्लिपकार्ट और अमेजन के प्रतिनिधि भी मौजूद थे।

Open in App
ठळक मुद्देअमेजन इंडिया के प्रवक्ता ने कहा कि हमने कैट के साथ पारदर्शी परिचर्चा शुरू की है। इस बीच, कैट जल्द ही दिल्ली में एक सम्मेलन आयोजित करेगा और सभी ब्रांडों को अपना रुख बताने के लिए आमंत्रित करेगा।

 व्यापारियों के संगठन कनफेडरेशन आफ आल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) ने ई-कॉमर्स कंपनियों अमेजन और फ्लिपकार्ट पर बाजार बिगाड़ने वाली कीमत के जरिये प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) नियमों के उल्लंघन का आरोप लगाया है। दोनों कंपनियों ने इन आरोपों को खारिज किया है। उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्द्धन विभाग (डीपीआईआईटी) ने शुक्रवार को बैठक बुलाई थी। इस बैठक में ही कैट ने यह आरोप लगाया। बैठक में फ्लिपकार्ट और अमेजन के प्रतिनिधि भी मौजूद थे।

कैट के महासचिव प्रवीन खंडेलवाल ने कहा, ‘‘हम बैठक के नतीजों से संतुष्ट नहीं हैं। हमने अमेजन और फ्लिपकार्ट दोनों द्वारा सरकार की एफडीआई नीति की विशिष्टता और उसके उल्लंघन , पोर्टल पर बेचे जाने वाले माल को नियंत्रित करने, लागत से भी कम मूल्य पर माल बेचने , गहरी छूट आदि से संबंधित विभिन्न सबूत रखे।’’

उन्होंने कहा कि दोनों पोर्टलों ने सभी आरोपों का खंडन किया और कहा कि वे पूरी तरह एफडीआई नीति का पालन करते हैं। भारी छूट पर दोनों पोर्टल्स ने कहा कि वे छूट नहीं दे रहे हैं और यह ब्रांड हैं जो छूट प्रदान करते हैं। खंडेलवाल ने कहा कि कैट पूरे मामले को एक बार फिर वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल के समक्ष रखेगा और अमेजन और फ्लिपकार्ट दोनों के कारोबारी मॉडल की जांच की मांग करेगा। इस बीच, कैट जल्द ही दिल्ली में एक सम्मेलन आयोजित करेगा और सभी ब्रांडों को अपना रुख बताने के लिए आमंत्रित करेगा।

कैट ने कहा कि यह एक महत्वपूर्ण मुद्दा है कि कौन छूट दे रहा है, इसे स्पष्ट किया जाना चाहिए और यदि ब्रांड इतनी बड़ी छूट दे रहे हैं, तो ऑफलाइन व्यापारी उन ब्रांडों का बहिष्कार करेंगे और देश भर में उनके उत्पाद को नहीं बेचेंगे। फ्लिपकार्ट के कॉरपोरेट मामलों के मुख्य अधिकारी रजनीश कुमार ने कहा कि उन्होंने बैठक में यह रेखांकित किया कि एक मार्केटप्लेस के रूप में कंपनी विक्रेताओं और कारीगरों को देशभर में उपभोक्ताओं से जोड़ रही है। हम भारत में सही तरीके से कारोबार करने को प्रतिबद्ध हैं। अमेजन इंडिया के प्रवक्ता ने कहा कि हमने कैट के साथ पारदर्शी परिचर्चा शुरू की है। हमने कैट के व्यापारियों को डिजिटल अर्थव्यवस्था से जोड़ने और देश-विदेश के उपभोक्ताओं तक पहुंचने में मदद की पेशकश की है। भाषा 

टॅग्स :फ्लिपकार्ट
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारFlipkart ने 2025 कर्मचारियों के लिए 105% बोनस देने की घोषणा की

कारोबारभारत में प्रस्तावित आईपीओ से पहले फ्लिपकार्ट के ग्रुप सीएफओ श्रीराम वेंकटरमण ने दिया इस्तीफ़ा

कारोबारFlipkart Layoffs 2026: ई-कॉमर्स फर्म ने लगभग 500 कर्मचारियों को क्यों निकाला?

कारोबार44 लाख रुपये का जुर्माना, चिमिया, जियोमार्ट, टॉक प्रो, मीशो, मास्कमैन टॉयज, ट्रेडइंडिया, अंतरिक्ष टेक्नोलॉजीज, वरदानमार्ट, इंडियामार्ट, मेटा, फ्लिपकार्ट, कृष्णा मार्ट और अमेजन को नोटिस

कारोबारत्योहारी मांग 23-25 ​​प्रतिशत तक बढ़ी, अमेजन ने कहा-2 दिन में 38 करोड़ से ज्यादा ग्राहक, फ्लिपकार्ट उपयोगकर्ताओं की संख्या में 21 प्रतिशत की वृद्धि

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया