लाइव न्यूज़ :

सत्ता ‘जितनी जल्द हो सके’ जनता के हाथों में जानी चाहिए: जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मुर्मू

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 10, 2019 13:24 IST

केन्द्र शासित प्रदेश में विधानसभा चुनाव कराये जाने के बारे में पत्रकारों के सवाल के जवाब में मुर्मू ने कहा, ‘‘मैं कहना चाहता हूं कि सत्ता जल्द से जल्द जनता के हाथों में चली जानी चाहिए। यही हम हमेशा से कह रहे हैं।’’ जब उनसे चुनाव के संबंध में एक खास समय सीमा के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, ‘‘इसकी अपनी प्रक्रिया है।’’

Open in App
ठळक मुद्देसीमा सड़क संगठन (बीआरओ) द्वारा निर्मित पुल, द्राज नाले के ऊपर बना है और राजौरी जिले के अंतर्गत द्राज क्षेत्र को कोटरांका तहसील से जोड़ता है।उन्होंने कहा कि द्राज पुल सेना के साथ-साथ राजौरी जिले के सामाजिक-आर्थिक विकास के लिए महत्वपूर्ण है।

जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल जी सी मुर्मू ने केन्द्र शासित प्रदेश में जल्द विधानसभा चुनाव कराये जाने का समर्थन करते हुए कहा कि सत्ता ‘‘जितनी जल्द हो सके’’ जनता के हाथों में जानी चाहिए। राजौरी जिले के द्राज में 72 मीटर लंबा ‘मल्टी सेल बॉक्स टाइप लोड क्लास 70 ब्रिज’ राष्ट्र को समर्पित करने के बाद राज्यपाल पत्रकारों से बात कर रहे थे।

केन्द्र शासित प्रदेश में विधानसभा चुनाव कराये जाने के बारे में पत्रकारों के सवाल के जवाब में मुर्मू ने कहा, ‘‘मैं कहना चाहता हूं कि सत्ता जल्द से जल्द जनता के हाथों में चली जानी चाहिए। यही हम हमेशा से कह रहे हैं।’’ जब उनसे चुनाव के संबंध में एक खास समय सीमा के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, ‘‘इसकी अपनी प्रक्रिया है।’’ सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) द्वारा निर्मित पुल, द्राज नाले के ऊपर बना है और राजौरी जिले के अंतर्गत द्राज क्षेत्र को कोटरांका तहसील से जोड़ता है।

इससे पूर्व उपराज्यपाल ने सड़कों, पुलों और सुरंगों के निर्माण के माध्यम से बुनियादी ढांचे के विकास से राष्ट्र निर्माण के प्रति समर्पण के लिए बीआरओ की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि द्राज पुल सेना के साथ-साथ राजौरी जिले के सामाजिक-आर्थिक विकास के लिए महत्वपूर्ण है।

 

टॅग्स :जम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप