लाइव न्यूज़ :

Jammu-Kashmir: बर्फबारी से कश्मीर में सारी उड़ानें रद्द, हाईवे और रेलवे प्रभावित

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: January 27, 2026 10:57 IST

Jammu-Kashmir: ताजा बर्फबारी से कश्मीर में पर्यटन को बढ़ावा मिला है और हजारों पर्यटक स्कीयर के लिए प्रमुख गंतव्य गुलमर्ग की ओर आकर्षित हो रहे हैं।

Open in App

Jammu-Kashmir: कश्‍मीर के उन इलाकों को भी अपने हिस्‍से की बर्फ मिल गई है जो अभी तक इसके लिए तरस रहे थे। कश्‍मीर में एक बार फिर से भारी बर्फबारी हो रही है। कश्मीर के कुपवाड़ा और पुलवामा सहित घाटी के अन्य इलाकों में स्नोफॉल का क्रम जारी है। भारी बर्फबारी के बीच सड़कें भी ब्लॉक कर दी गई हैं। वहीं, श्रीनगर एयरपोर्ट से भी उड़ानें रद कर दी गई हैं।

इस बाबत अधिकारियों ने बताया कि कश्मीर में बर्फबारी के कारण मंगलवार को श्रीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट से आने-जाने वाली कई उड़ानें रद कर दी गईं। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के एक अधिकारी ने कहा कि खराब मौसम और श्रीनगर एयरपोर्ट पर लगातार बर्फबारी के कारण एयरलाइंस ने आज कुछ उड़ानें रद्द कर दी हैं। अब तक कुल 50 उड़ानें- 25 आने वाली और 25 जाने वाली, रद की जा चुकी हैं।

जम्मू कश्मीर यातायात पुलिस के प्रवक्ता के अनुसार, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले के काजीगुंड में नवयुग सुरंग और उसके आसपास ताजा बर्फबारी के कारण जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग बंद कर दिया गया है। प्रवक्ता ने कहा कि जम्मू से श्रीनगर की ओर और इसके विपरीत किसी भी वाहन की आवाजाही की अनुमति नहीं दी जाएगी।

उन्होंने कहा कि मुगल रोड जो कश्मीर को पुंछ और राजौरी के पीर पंजाल जिलों से जोड़ती है, श्रीनगर-लद्दाख रोड और सिंथन रोड, जो कश्मीर को किश्तवाड़ जिले से जोड़ती है, पहले से ही बंद हैं।

उन्होंने बताया कि लोगों को सलाह दी जाती है कि वे इन सड़कों पर तब तक यात्रा न करें जब तक कि ये पूरी तरह से बहाल न हो जाएं और यातायात के लिए सुरक्षित घोषित न हो जाएं।

श्रीनगर में, जहां भोर में बर्फबारी शुरू हुई, पर्यटकों को सड़कों पर देखा गया, वे घाटी से यादें संजोने के लिए तस्वीरें खींच रहे थे। पिछले शुक्रवार को हुई भारी बर्फबारी के बाद कश्मीर घाटी में बर्फबारी का यह दूसरा दौर है, जिसमें अधिकांश जिले सफेद रंग में ढके हुए थे।

श्रीनगर के रीगल चौक में केरल के पर्यटकों की एक जोड़ी ने कहा, "यह पहली बार है जब हम बर्फ में खड़े हैं। हमने बर्फबारी देखने के लिए इस यात्रा की योजना बनाई है।"

ताजा बर्फबारी से कश्मीर में पर्यटन को बढ़ावा मिला है और हजारों पर्यटक स्कीयर के लिए प्रमुख गंतव्य गुलमर्ग की ओर आकर्षित हो रहे हैं।

स्थानीय लोगों के लिए, बर्फ खुशी और राहत लेकर आई क्योंकि 1 नवंबर से लंबे समय तक सूखे के बाद श्रीनगर में सीजन की पहली बर्फबारी हुई, जिससे 85 प्रतिशत वर्षा की कमी हुई।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरहवाई जहाजRoad Transport
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?