लाइव न्यूज़ :

कासगंज हिंसाः चंदन गुप्ता की हत्या का आरोपी सलीम गिरफ्तार, पुलिस ने किए बड़े खुलासे

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: January 31, 2018 17:28 IST

26 जनवरी को उत्तर प्रदेश के कासगंज में हुई हिंसा के मुख्य आरोपी सलीम को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

Open in App

कासगंज में तिरंगा यात्रा के दौरान हुई हिंसा के मुख्य आरोपी सलीम को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस तिरंगा यात्रा में शामिल युवक चंदन गुप्ता की गोली लगने से मौत हो गई। बुधवार को सलीम की गिरफ्तारी के बाद यूपी पुलिस ने इस घटना से जुड़े कई खुलासे किए हैं। यूपी पुलिस के एडीजी (लॉ एंड ऑर्डर) आनंद कुमार ने बताया कि अभी तक की जांच में सामने आया है कि सलीम ने अपने घर की बालकनी से गोली चलाई थी। पुलिस अब चंदन के शरीर से मिली गोली का सलीम के हथियारों से मिलान कर रही है।

26 जनवरी को गणतंत्र दिवस पर विश्व हिन्दू परिषद, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, बजरंग दल समेत विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ताओं द्वारा कासगंज के बड्डूनगर में मोटरसाइकिल रैली निकाले जाने के दौरान दो पक्षों के बीच पथराव और गोलीबारी हुई थी, जिसमें एक युवक की मौत हो गई थी तथा एक अन्य जख्मी हो गया था। इस मामले में एफआईआर दर्ज की जा चुकी है जिसमें सलीम को मुख्य आरोपी बनाया गया।

उत्तर प्रदेश के डीजीपी ओपी शुक्ला ने कहा कि इस पूरे मामले को उत्तर प्रदेश पुलिस ने बखूबी संभाला है।

कासगंज हिंसा पर सियासत तेज

विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल जैसे हिंदुत्ववादी संगठनों ने आगरा में तिरंगा यात्रा निकालने की कोशिश की। प्रशासन की मुस्तैदी ने इस यात्रा के शुरू होते ही समाप्त कर दिया। माना जा रहा है कि यह यात्रा 26 जनवरी को कासगंज में हुई साम्प्रदायिक हिंसा के विरोध में निकाली जा रही थी।

पूरा मामला यहां पढ़ेंः आगराः कासगंज हिंसा के विरोध में वीएचपी की तिरंगा यात्रा, प्रशासन की मुस्तैदी ने ऐसे संभाले हालात

कासगंज हिंसा पर बीजेपी नेताओं की बयानबाजी

बीजेपी सांसद विनय कटियार- कासगंज हिंसा दुर्भाग्यपूर्ण है। कासगंज में इसके पहले कभी सांप्रदायिक तनाव नहीं हुआ था लेकिन गणतंत्र दिवस को पाकिस्तान का समर्थन करने वाले कुछ उपद्रवियों ने तिरंगा का अपमान करने की कोशिश की जिसके बाद माहौल खराब हुआ।

बीजेपी सांसद साध्वी निरंजन ज्योति- राष्ट्रविरोधी तत्व तिरंगा यात्रा बर्दाश्त नहीं कर सकते हैं। इसी वजह से ऐसी घटना हुई। यूपी सरकार ऐसी घटनाओं के खिलाफ कड़े ऐक्शन ले रही है। ऐसे संवेदनशील मुद्दों का राजनीतिकरण नहीं किया जाना चाहिए। 

यूपी मंत्री सूर्यप्रताप साही- कासगंज की साम्प्रदायिक हिंसा एक छोटी घटना है। सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि यह छोटी घटना है जिसमें दो लोगों के साथ हादसा हुआ है। इस घटना को इतना तूल नहीं दिया जाना चाहिए। सरकार इस पर कार्रवाई कर रही है।

टॅग्स :कासगंज हिंसाउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील