लाइव न्यूज़ :

कासगंज हिंसा: दो अन्य अभियुक्त नसीम और वसीम पिस्टल के संग गिरफ्तार

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: February 8, 2018 10:34 IST

उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले में 26 जनवरी को दो समुदायों को बीच हुई हिंसक झड़प में चंदन गुप्ता नामक युवक की मौत हो गयी थी।

Open in App

कासगजं हिंसा के मामले में उत्तर प्रदेश पुलिस ने बुधवार (सात फरवरी) को दो अन्य अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। नसीम और वसीम नामक अभियुक्तों को पुलिस ने दो पिस्टर और गोलियों के साथ पकड़ा है। इससे उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले में 26 जनवरी को दो समुदायों को बीच हुई हिंसक झड़प में चंदन गुप्ता नामक युवक की मौत हो गयी थी। घटना में दोनों समुदायों के कई अन्य लोग घायल हुए थे। कासगंज हिंसा मामले में अभी तक पुलिस करीब एक दर्जन लोगों को गिरप्तार कर चुकी है। पांच फरवरी को दिल्ली पुलिस ने कासगंज के एक 70 हजार इनामी बदमाश को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया था। 

गणतंत्र दिवस पर तिंरगा यात्रा के दौरान कासगंज में हुई हिंसा में मारे गए चंदन गुप्ता की बहन और मौसी ने मंगलवार (छह फरवरी) को यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात करके चंदन को शहीद का दर्जा दिए जाने की मांग दोहराई। मुख्यमंत्री ने उनकी बातें सुनीं और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाया। लेकिन शहीद का दर्जा देने की मांग पर उन्होंने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।

कुछ गैर-सरकारी संगठनों की फैक्ट फाइंडिंग टीम ने सोमवार (पाँच फ़रवरी) को पेश की गई अपनी रिपोर्ट में दावा किया है कि उत्तर प्रदेश के कासगंज में गणतंत्र दिवस (26 जनवरी) को हुई हिंसा पूर्व-नियोजित थी ताकि "धार्मिक ध्रुवीकरण और हिंसक मुठभेड़ करवाई जा सके।" इन संगठनों ने "यूनाइटेड अगेंस्ट हेट" के बैनर के तहत दो फरवरी को कासगंज का दौरा किया था। इस रिपोर्ट में दावा किया गया है कि उत्तर प्रदेश पुलिस की कासगंज में हुई हिंसा में "अल्पसंख्यकों के निशाना" बनाया। 

टॅग्स :कासगंज हिंसायोगी आदित्यनाथउत्तर प्रदेश समाचारबीजेपी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार