लाइव न्यूज़ :

चेन्नई: करुणानिधि के अंतिम दर्शन के दौरान मची भगदड़ में 2 लोगों की मौत, 33 घायल

By स्वाति सिंह | Updated: August 8, 2018 15:27 IST

Karunanidhi funeral live Update:समर्थकों के बीच मची इस भगदड़ के बाद करुणानिधि के शव को हॉल के अंदर ले जाया गया।

Open in App

चेन्नई, 8 अगस्त: डीएमके प्रमुख करुणानिधि के अंतिम दर्शन के दौरान राजाजी हॉल के बाहर भगदड़ मच गई। इस भगदड़ में दो लोगों कि मौत हो गई है। वहीं 33 लोग घायल बताए जा रहे हैं। समर्थकों के बीच मची इस भगदड़ के बाद करुणानिधि के शव को हॉल के अंदर ले जाया गया। इससे पहले राजाजी हॉल के बाहर जमा भीड़ को संबोधित करते हुए करुणानिधि के बेटे एमके स्टालिन ने शांति की अपील की थी। उन्होंने कहा 'मैं चाहता हूं कि किसी भी तरह की हिंसा ना हो।' उन्होंने आगे कहा कि मरीना बीच पर जमीन देने से मना कर के सरकार माहौल को बिगाड़ना चाहती है। 

उन्होंने कहा 'मैं सभी कार्यकर्ताओं से प्रा‌र्थना करता हूं कि शांति बनाए रखें। मैं यह सब अपने लिए नहीं कह रहा हूं, मैं यह कलाइग्नर के लिए कह रहा हूं। उनके वास्ते शांति बनाए रखें।'बता दें कि अंतिम दर्शन के दौरान समथकों ने राजाजी हॉल की दीवार फांदने की भी कोशिश की। जिसके बाद हॉल का मुख्यद्वार बंद कर दिया गया। समर्थकों की भारी भीड़ वहां उमड़ गई है। वहीं कुछ डीएमके समर्थकों ने करुणानिधि के निधन पर सिर मुंडाने शुरू किए।

गौरतलब है कि कलाइग्नर के नाम से मशहूर द्रविड़ मुनेत्र कड़गम प्रमुख एम करुणानिधि के मंगलवार की शाम कावेरी अस्पताल में 94 साल की उम्र में निधन हो गया। चेन्नई के राजाजी हॉल में उनके पार्थ‌िव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए रखा गया है। बुधवार को उनका अंतिम संस्कार होना है। लेकिन अंतिम संस्कार के लिए जगह को लेकर मामला कोर्ट पहुंचा। तमिलनाडु सरकार करुणानिधि की समाधि मरीना बीच पर बनाने का विरोध कर रही है, जबकि डीएमके मरीना बीच को लेकर अड़ा रहा। अंत में कोर्ट ने डीएमके के पक्ष में फैसला सुनाया। शाम चार बजे मरीना बीच पर उनकी अंत्येष्टि की जाएगी। फिलहाल एक-एक कर के देश के दिग्गज राजनेता राजाजी हॉल पहुचं रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी वहां पहुंचे हैं। 

हिंदी खबरों और देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें। यूट्यूब चैनल यहां सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट।

टॅग्स :एम करुणानिधिडीएमके
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनाव: 8,000 रुपये मूल्य की ‘इल्लैरसी’ कूपन योजना, टीवी, रेफ्रिजरेटर, वाशिंग मशीन, मिक्सर, माइक्रोवेव ओवन, इंडक्शन स्टोव खरीदे

भारतमहिलाओं के लिए 2,000 रुपये, पेंशन में बढ़ोतरी, मुफ्त बिजली..., DMK का तमिलनाडु चुनाव घोषणा-पत्र हुआ जारी

भारतTamil Nadu Election 2026: 2 सीटों पर तमिलनाडु में चुनाव लड़ेंगे एक्टर विजय, युवाओं को 4,000 रुपये देने का वादा

भारतTamil Nadu Elections: डीएमके 164 सीटों पर चुनाव लड़ेगी, सहयोगियों के लिए छोड़ी 70 सीटें, स्टालिन कोलाथुर से लड़ेंगे चुनाव

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः 23 अप्रैल को मतदान और अभी तक सीट बंटवारा नहीं?, अन्नाद्रमुक-बीजेपी में गठजोड़, 23 मार्च को केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल देंगे धार?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप