लाइव न्यूज़ :

करतारपुर गलियारा: विदेश मंत्रालय ने कहा- परियोजना जल्द पूरा करने के लिए भारत प्रतिबद्ध

By भाषा | Updated: October 5, 2019 00:35 IST

एक प्रश्न के उत्तर में शुक्रवार को विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने कहा कि भारत को आशा है कि उसकी ओर की ढांचागत परियोजना तय समय में पूरी हो जाएगी।

Open in App
ठळक मुद्देविदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने कहा कि भारत को आशा है कि उसकी ओर की ढांचागत परियोजना तय समय में पूरी हो जाएगी। उन्होंने कहा, ‘‘चार लेन का राजमार्ग बनकर तैयार है और आधुनिक यात्री टर्मिनल अक्टूबर के अंत तक तैयार हो जाएगा।’’

करतारपुर गलियारा परियोजना को जल्दी पूरा करने के लिए भारत प्रतिबद्ध है और उसने पाकिस्तान से शुल्क लेने के संबंध में ‘लचीलापन’ दिखाने का भी अनुरोध किया है क्योंकि तीर्थयात्रियों के लिए यह भावनात्मक मुद्दा है।

एक प्रश्न के उत्तर में शुक्रवार को विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने कहा कि भारत को आशा है कि उसकी ओर की ढांचागत परियोजना तय समय में पूरी हो जाएगी।

उन्होंने कहा, ‘‘चार लेन का राजमार्ग बनकर तैयार है और आधुनिक यात्री टर्मिनल अक्टूबर के अंत तक तैयार हो जाएगा।’’ कुमार ने कहा कि भारत ने पाकिस्तान के साथ एक समझौता साझा किया है लेकिन उसे अभी तक कोई जवाब नहीं मिला है।

उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘हमने उनसे लचीलापन दिखाने को कहा क्योंकि यह भावनात्मक मामला है लेकिन वह शुल्क लगाने पर जोर दे रहे हैं। हमें इसपर अभी तक जवाब नहीं मिला है। लेकिन जल्दी ही जवाब मिलने की आशा है।’’

करतारपुर गलियारा पाकिस्तान के करतारपुर स्थित दरबार साहिब को पंजाब के गुरुदास जिले में स्थित डेरा बाबा नानक साहिब से जोड़ेगा। इस रास्ते यात्रा करने वालों को वीजा की जरूरत नहीं होगी, उन्हें सिर्फ एक परमिट लेनी होगी।

भारत ने पाकिस्तान से अनुरोध किया है कि वह प्रति तीर्थयात्री 20 डॉलर शुल्क लेने के फैसले पर फिर से विचार करे। विशेष अवसरों पर 10,000 तीर्थयात्रियों और उनके जत्थे के साथ एक भारतीय प्रोटोकॉल अधिकारी को रोजाना जाने की अनुमति दे।

पहले जत्थे के साथ करतारपुर जाने के लिए पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की हामी के संबंध में सवाल करने पर कुमार ने कहा कि भारत की ओर आयोजित होने वाले उद्घाटन समारोह में विदेश मंत्रालय की भूमिका बेहद सीमित है। 

टॅग्स :करतारपुर साहिब कॉरिडोरमोदी सरकारपाकिस्तानइंडियागुरु नानक
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण