लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक: कुमारस्वामी के शपथ समारोह में भड़की ममता बनर्जी, देवगौड़ा से की शिकायत

By स्वाति सिंह | Updated: May 24, 2018 02:04 IST

कर्नाटक में जेडीएस-कांग्रेस के शपथ समारोह के बीच पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पूर्व प्रधानमंत्री और जेडीएस नेता एचडी देवगौड़ा शिकायत दर्ज कराई है।

Open in App

बेंगलुरु, 24 मई: कर्नाटक में जेडीएस-कांग्रेस के शपथ समारोह में लगभग सभी विपक्षी दल एकजुट हुए थे। इसी बीच पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पूर्व प्रधानमंत्री और जेडीएस नेता एचडी देवगौड़ा शिकायत दर्ज कराई है। दरअसल, कुमारस्वामी ने बुधवार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। इस समारोह में शामिल होने के लिए ममता बनर्जी कोलकाता से बेंगलुरु पहुंची थी। 

लेकिन ममता को कार्यक्रम स्थल पर ट्रैफिक जाम का सामना करना पड़ा। जिसके कारण मंच पर पहुंचते ही बेंगलुरु की डीआईजी नीलमणि राजू को फटकार लगाई। इसके बाद गुस्साई ममता कुमारस्वामी और पूर्व प्रधानमंत्री देवगौड़ा के पास पहुंची और उनसे शिकायत दर्ज कराई। इस घटना के बाद से इसका पूरा वीडियो वायरल हो गया है। 

गौरतलब है कि जेडीएस प्रमुख एचडी कुमारस्वामी बुधवार को राज्य के 33वें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली। कुमारस्वामी ने बेंगलुरु में शाम साढ़े चार बजे शपथ ग्रहण किया। राज्य के राज्यपाल वजुभाई वाला उन्हें मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई। कुमारस्वामी दूसरी बार राज्य के मुख्यमंत्री बनेंगे। ये अलग बात है कि उनकी पार्टी ताजा चुनाव में तीसरे नंबर की पार्टी बनकर उभरी।

इस शपथ समारोह में सोनिया गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, बसपा प्रमुख मायावती, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, सीपीएम महासचिव सीताराम येचुरी, टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी, टीडीपी अध्यक्ष चंद्रबाबू नायडू, एनसीपी शरद पवार, आरएलडी अध्यक्ष अजीत सिंह, आरजेडी नेता तेजस्वी यादव और सीपीआई डी राजा सहित अन्य विपक्ष के सभी नेता मौजूद थे। 

टॅग्स :कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2018ममता बनर्जीएचडी कुमारस्वामीएचडी देवगौड़ा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारत18 जिलों में 83 ब्लॉक विकास अधिकारी के बाद 173 थानों के प्रभारी और प्रभारी निरीक्षकों का तबादला?, पश्चिम बंगाल को लेकर अलर्ट निर्वाचन आयोग

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 18 जिला और 83 बीडीओ-एआरओ को हटाया, देखिए फेरबदल की पूरी सूची

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो