लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक: जब 'नंदिनी' है तो 'अमूल' क्यों?, बेंगलुरु के बाजार में शुरू हुआ 'नंदिनी बचाओ’ अभियान

By अनुभा जैन | Updated: April 7, 2023 16:54 IST

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में लोग 'अमूल' के इस्तेमाल न करने का संकल्प लेकर अपने गुस्से को जता रहे हैं। लोगों का कहना है कि कर्नाटक मिल्क फेडरेशन केएमएफ का नंदिनी ब्रांड उनके लिए ज्यादा विश्वनीय है।

Open in App
ठळक मुद्देकर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में लोगों ने किया 'अमूल' का विरोध लोगों ने कर्नाटक मिल्क फेडरेशन केएमएफ के नंदिनी ब्रांड को बताया ज्यादा विश्वनीयबेंगलुरु में 'बॉयकॉट अमूल और 'नंदिनी को बचाओ’ अभियान हुआ शुरू

बेंगलुरु:कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में आइसक्रीम समेत कई उत्पाद बेचने वाला 'अमूल' अब ई-कॉमर्स ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए घरों में ताजा दूध और दही पहुंचाने जा रहा है। अमूल ने इस बात की जानकारी अपने ट्विटर और फेसबुक हैंडल पर शेयर की है लेकिन इसे लेकर लोगों की अमूल के प्रति नाराजगी तेज हो रही है। बेंगलुरु में लोग 'अमूल' के इस्तेमाल न करने का संकल्प लेकर अपने गुस्से को जता रहे हैं।

गुजरात कोऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन लिमिटेड, जो कि अमूल ब्रांड के तहत अपने दुग्ध उत्पाद बेचती है। वह बेंगलुरु के बाजार में प्रवेश करने की कोशिश कर रही है, जिसे पहले से ही कर्नाटक मिल्क फेडरेशन केएमएफ के नंदिनी ब्रांड द्वारा खरीदा जा चुका है।

बिक्री व्यवसाय में प्रवेश करने के लिए अमूल का कदम कन्नडिगाओं के बीच आक्रोश का जरिया बना है और उन्होंने इसके खिलाफ ट्विटर पर हैशटैग 'बॉयकॉट अमूल, नंदिनी को बचाओ’ के साथ एक अभियान शुरू किया है। केएमएफ राज्य के दुग्ध उत्पादकों से एकत्रित दूध की आपूर्ति राज्य और बाहरी राज्यों को करता है।

केएमएफ देश में दूसरा सबसे बड़ा दूध खरीदकर्ता है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने केएमएफ का अमूल में विलय का प्रस्ताव रखा था। अमित शाह के बयान का भी जमकर विरोध हुआ है। केएमएफ के अधिकारियों का कहना है कि यह अनैतिक है और अमूल सहकारी समितियों के अलिखित नियम को तोड़ रहा है।

अटकलें यह भी हैं कि 500 लीटर की नंदिनी उत्पादों की कृत्रिम कमी दिखाते हुये, नंदिनी की जगह लेते हुये राज्य और हुबली में अमूल दूध और दही लाने का प्रयास किया जा रहा है। इस पर केएमएफ के अधिकारियों ने कहा कि जिन लोगों ने ऑनलाइन बुकिंग कराई उनके लिए अमूल दूध और दही बेचने को तैयार हैं। वह इस बात को जान लें कि इससे नंदिनी के दूध की बिक्री पर कोई असर नहीं पड़ेगा। अमूल बेलगाम और हुबली में दूध की आपूर्ति कर रहा है, लेकिन वह इस 500 लीटर को पार नहीं कर पाया है।

केएमएफ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि अपने पीक सीजन में केएमएफ दुग्ध सहकारी समितियों के अनुरोध पर दूध की कमी वाले राज्यों जैसे आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, गोवा, महाराष्ट्र और केरल में लगभग 5 लाख लीटर दूध की आपूर्ति करता है। दूध की भारी मात्रा में आपूर्ति की जाती है और ये राज्य अपने ब्रांड के तहत दूध बेचते हैं।

केएमएफ के निदेशक मार्केटिंग एम रघुनंदन ने कहा कि कर्नाटक में दूध की कोई कमी नहीं है। राज्य की दूध की दैनिक आवश्यकता 45 लाख लीटर है और दही 10 लाख लीटर है। लेकिन यह एक दिन में लगभग 73 लाख लीटर हासिल किया जाता है। एक महानगरीय शहर बेंगलुरु के रूप में केएमएफ के अधिकारी इस तथ्य के बारे में थोड़ा आशंकित हैं कि गैर-कन्नड़ आबादी नंदिनी को छोड़कर अन्य ब्रांडों पर स्विच कर सकती है।

पिछले कुछ वर्षों से अपने क्षेत्र में अमूल दूध के 200 लीटर की आपूर्ति कर रहा है। बेंगलुरु दुग्ध संघ के अध्यक्ष नरसिम्हामूर्ति ने आगे अपनी चिंता व्यक्त की और कहा कि अमूल ताजा दूध की आपूर्ति के अपने झूठे विज्ञापन के साथ नागरिकों से गलत वादा कर रहा है। गुजरात से दूध कर्नाटक में आने में 2-3 दिन लगेंगे और ग्राहकों तक पहुंचने में 3-4 दिन लगेंगे। जबकि नंदिनी का दूध जो ग्राहकों को रोजाना मिलता है, उसे 24 घंटे के भीतर प्रोसेस करके उन्हें सप्लाई किया जाता है। चूंकि कर्नाटक में अमूल द्वारा कोई सहकारी समिति नहीं बनाई गई है, इसका मतलब है कि अमूल ब्रांड गुजरात या किसी अन्य नजदीकी राज्य से खरीदे गए दूध की आपूर्ति करेगा।

टॅग्स :अमूल डेयरीAmulकर्नाटक
Open in App

संबंधित खबरें

भारतप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 मई को कर्नाटक और तेलंगाना का करेंगे दौरा, विभिन्न योजनाओं का रखेंगे आधारशिला और उद्घाटन

भारतBy-Poll Results Update: 5 राज्य और 7 सीट, बीजेपी खाते में 4, एनसीपी के पास 1 और कांग्रेस ने 2 सीट पर किया कब्जा

भारतBy Election Result 2026 LIVE: 5 राज्य और 7 सीट?, बीजेपी 5, कांग्रेस 1 और एनसीपी 1 सीट पर आगे, देखिए सीटवार आंकड़े

क्राइम अलर्टआठ वर्षों से पति से अलग रह रही 43 वर्षीय महिला, 2021 में चंद्रगौड़ा से मुलाकात, टीवी धारावाहिकों में मेकअप काम देने के बहाने आने लगा घर, शादी का वादा कर शारीरिक संबंध बनाए

भारतKarnataka: बेंगलुरु में दीवार गिरने से हुई जनहानि पर पीएम मोदी ने जताया शोक, पीड़ितों के लिए मुआवजे का ऐलान; अब तक 7 की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतCM सुवेंदु अधिकारी पहुंचे श्यामा प्रसाद मुखर्जी के घर, बोले- 'BJP की विचारधारा उन्हीं की देन'

भारत'रवींद्र जयंती के लिए परमिशन तक नहीं दी गई', ममता बनर्जी ने घर पर दी श्रद्धांजलि, BJP पर साधा निशाना

भारतबिहार में होने जा रहे पंचायत चुनाव में पहली बार बुजुर्गों, दिव्यांगों और गर्भवती महिलाओं के लिए दी जाएगी ई-वोटिंग की सुविधा

भारतबंगाल शपथ समारोह में PM मोदी के भावुक और यादगार पल

भारतभोजपुरी फिल्म अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने की बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार से मुलाकात