लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस नेता वीरप्पा मोइली का आरोप- बीजेपी ने आनंद सिंह और प्रताप गौड़ा को किया किडनैप, इसलिए नहीं मौजूद 

By पल्लवी कुमारी | Updated: May 19, 2018 12:37 IST

karnataka Floor Test 2018: कर्नाटक के 'नाटक' का आज 4 बजे अंत हो जाएगा। शाम चार बजे येदियुरप्पा सरकार के बहुमत परीक्षण के बाद इतने दिनों से चल रही राजनीतिक सरगर्मी खत्म हो जाएगी।

Open in App

बेंगलुरु, 19 मई: कर्नाटक विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद से शुरू हुआ राज्य में सत्ता का घमासान शनिवार को अपने अंजाम तक पहुंच जाएगा। कर्नाटक के 'नाटक' का अंत हो जाएगा। शाम चार बजे येदियुरप्पा सरकार के बहुमत परीक्षण के बाद इतने दिनों से चल रही राजनीतिक सरगर्मी खत्म हो जाएगी। बहुमत परीक्षण से पहले कर्नाटक के मंगलौर में ऐहतियातन धारा 144 लगा दी गई है और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। 

कांग्रेस हो या बीजेपी नेताओं के आरोप-प्रत्यारोप जारी है। अभी-अभी कांग्रेस नेता वीरप्पा मोइली ने बीजेपी पर एक बड़ा आरोप लगा दिया है। बीजेपी पर आरोप लगाते हुए वीरप्पा मोइली ने कहा है कि कांग्रेस नेता आनंद सिंह और प्रताप गौड़ा को बीजेपी ने बंधक बनाया है। असल में कांग्रेस के दो विधायक आनंद सिंह और प्रताफ गौड़ा शपथ लेने के लिए अभी तक विधानसभा में शपथ लेने नहीं आए हैं।  वहीं बीजेपी ऐसा दावा कर रही है कि उनके पास 120 विधायकों का बहुमत है। विधानसभा में अभी 217 विधायक मौजूद है। 70 विधायकों ने शपथ ले ली है। बीजेपी के पास 104 सीट है तो वहीं कांग्रेस 116 सीटों का दावा कर रही है। 

कर्नाटक: बीजेपी या कांग्रेस+जेडीएस, फ्लोर टेस्ट में बन सकती है ये चार संभावनाएं, येदियुरप्पा को होगा फायदा

बीजेपी को बहुमत साबित करने के लिए 211 सीटें चाहिए। यानी बीजेपी को सात विधायकों का साथ चाहिए।  एच डी कुमारास्वामी का कहना है कि मेरे लिए आज का दिन कोई बहुत महत्वपूर्ण नहीं है, महत्वपूर्ण दिन भविष्य में आएंगे। 4 बजे तक बीजेपी हमारे एमएलए को खरीदने की कोशिश करेगी। सभी एमएलए एकजुट हैं, कोई भी दूसरी तरफ नहीं जाने वाला है. हमारे किसी भी एमएलए को जाल में नहीं फंसाया जा सका है. मैं और सिद्धारमैया एक साथ जायेंगे। 

कर्नाटक की 224 विधान सभा सीटों में से 222 विधान सभा सीटों के लिए 12 मई को चुनाव हुए थे। 15 मई को आए परिणाम में बीजेपी को 104 सीटें, कांग्रेस को 78 सीटें और जेडीएस गठबंधन को 38 सीटें मिलीं। एक सीट केपी जनता पार्टी ने और एक सीट निर्दलीय उम्मीदवार ने जीती। राज्य की दो विधान सभा सीटों जय नगर और आरआर नगर पर चुनाव टाल दिये गये थे। इन दोनों सीटों के लिए चुनाव 28 मई को होंगे। नतीजे 31 मई को आएंगे।

कर्नाटक फ्लोर टेस्ट LIVE:येदियुरप्पा का बहुमत परीक्षण शाम 4 बजे आज, देखें पल-पल की अपडेट

कर्नाटक विधान सभा में एक सीट एंग्लो-इंडियन के लिए आरक्षित है। इस सीट के लिए विधायक को राज्यपाल मनोनीत करते हैं। सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में एंग्लो-इंडियन सीट पर विधायक को मनोनीत करने पर रोक लगा दी है। इस तरह 19 मई को होने वाले बहुमत परीक्षण में कुल 222 विधायकों के मौजूद रहने की उम्मीद है। बहुमत प्रस्ताव में विजय हासिल करने के लिए बीजेपी को 111 विधायकों के समर्थन की जरूरत होगी।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें

टॅग्स :कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2018कांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण