कर्नाटक: उडुपी वीडियो मामले में 'अपमानजनक' पोस्ट को लेकर भाजपा की महिला कार्यकर्ता गिरफ्तार

By रुस्तम राणा | Updated: July 28, 2023 18:11 IST2023-07-28T18:11:41+5:302023-07-28T18:11:41+5:30

मुख्यमंत्री के खिलाफ कथित अपमानजनक पोस्ट ट्विटर और फेसबुक पर साझा किए गए थे। बेंगलुरु के हाई ग्राउंड्स पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज की गई और पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया।

Karnataka Toilet Video Scandal BJP Worker Arrested For "Derogatory" Post | कर्नाटक: उडुपी वीडियो मामले में 'अपमानजनक' पोस्ट को लेकर भाजपा की महिला कार्यकर्ता गिरफ्तार

कर्नाटक: उडुपी वीडियो मामले में 'अपमानजनक' पोस्ट को लेकर भाजपा की महिला कार्यकर्ता गिरफ्तार

HighlightsBJP कार्यकर्ता ने मुख्यमंत्री के खिलाफ कथित अपमानजनक पोस्ट ट्विटर पर साझा किया थाजिसको लेकर बेंगलुरु के हाई ग्राउंड्स पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज की गईपुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद शकुंतला को गिरफ्तार कर लिया

बेंगलुरु: कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के खिलाफ कथित अपमानजनक सोशल मीडिया पोस्ट के लिए बेंगलुरु में शुक्रवार को एक भाजपा की महिला कार्यकर्ता को गिरफ्तार किया गया। आरोपी शकुंतला ने एक कांग्रेस नेता के ट्वीट को साझा किया था - जिसमें आरोप लगाया गया था कि भाजपा उडुपी मामले को राजनीतिक हथियार के रूप में इस्तेमाल कर रही है। इस पर उन्होंने रीट्वीट करते हुए लिखा, क्या यह सिद्धारमैया की बहू या उनकी पत्नी के साथ ऐसा हुआ होता तो "क्या आप तब भी ऐसा कहेंगे?"

मुख्यमंत्री के खिलाफ कथित अपमानजनक पोस्ट ट्विटर और फेसबुक पर साझा किए गए थे। बेंगलुरु के हाई ग्राउंड्स पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज की गई और पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया।

कर्नाटक के उडुपी में एक निजी पेशेवर प्रशिक्षण कॉलेज में तीन छात्रों पर महिला शौचालय में चोरी-छिपे वीडियो रिकॉर्ड करने का आरोप लगाया गया है। यह घटना पिछले हफ्ते तब सामने आई जब एक सतर्क छात्र ने शौचालय में एक मोबाइल फोन देखा और इसे कॉलेज प्रशासन के ध्यान में लाया। डिवाइस की जांच में कोई आपत्तिजनक सामग्री सामने नहीं आई और छात्र ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराने से इनकार कर दिया।

हालांकि, कॉलेज प्रशासन ने घटना की सूचना पुलिस को दी और रविवार को तीनों को निलंबित कर दिया। भाजपा राज्य सरकार की कथित निष्क्रियता के खिलाफ प्रदर्शन कर रही है और दावा कर रही है कि वह मामले को हल्के में ले रही है और उस पर "लीपापोती" का आरोप लगा रही है। हालाँकि, कर्नाटक के गृह मंत्री डॉ जी परमेश्वर ने इसे एक "छोटी घटना" बताया और कहा कि इसे बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया गया है।

Web Title: Karnataka Toilet Video Scandal BJP Worker Arrested For "Derogatory" Post

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे