लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक: संत ने भाजपा सरकार पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप, कहा- मठों के अनुदान में से भी देना पड़ता है 30 फीसदी कमीशन

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 19, 2022 12:59 IST

यह आरोप ऐसे समय आया है जब 12 अप्रैल को उडुपी के एक होटल में एक ठेकेदार द्वारा कथित तौर पर आत्महत्या किए जाने के बाद भाजपा नेता केएस ईश्वरप्पा ने शनिवार को मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने कुछ हफ्ते पहले ईश्वरप्पा पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे।

Open in App
ठळक मुद्देकुछ हफ्ते पहले एक ठेकेदार ने मंत्री ईश्वरप्पा पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाने के बाद आत्महत्या कर ली थी।ठेकेदार की आत्महत्या के बाद ईश्वरप्पा को मंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा था।संत ने आरोप लगाया कि राज्य में कोई भी सरकारी काम ठीक से नहीं हो रहा है।

बागलकोट (कर्नाटक): लिंगायत समुदाय के एक संत ने सोमवार को आरोप लगाया कि राज्य में व्याप्त भ्रष्टाचार से मठ भी प्रभावित हैं और वे भी स्वीकृत अनुदान प्राप्त करने के लिए 30 प्रतिशत कमीशन देते हैं। इस पर मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने कहा कि उनकी सरकार संत के आरोपों को "बहुत गंभीरता से" ले रही है।

यह आरोप ऐसे समय आया है जब 12 अप्रैल को उडुपी के एक होटल में एक ठेकेदार द्वारा कथित तौर पर आत्महत्या किए जाने के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता के एस ईश्वरप्पा ने शनिवार को मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया।

बेलगावी के रहने वाले ठेकेदार संतोष पाटिल मंगलवार को उडुपी के एक होटल में मृत मिले थे। उन्होंने कुछ हफ्ते पहले ईश्वरप्पा पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे। पाटिल ने कथित व्हाट्ऐप संदेश में ईश्वरप्पा को अपनी मौत के लिए जिम्मेदार ठहराया था।

उन्होंने पिछले महीने शिकायत की थी कि उन्हें हिंडल्गा गांव में 2021 में किए गए सड़क संबंधी कार्य के लिए चार करोड़ रुपये का भुगतान अभी तक नहीं किया गया है। उन्होंने ईश्वरप्पा के सहायकों पर भुगतान के लिए 40 प्रतिशत कमीशन मांगने का आरोप लगाया था।

शिरहट्टी तालुक के बालेहोसुर मठ के डिंगलेश्वर स्वामीजी ने बागलकोट जिले के बड़गंडी गांव में आयोजित एक रैली के दौरान कहा, ‘‘यदि किसी स्वामी (संत) के लिए अनुदान स्वीकृत किया जाता है, तो यह 30 प्रतिशत कटौती के बाद मठ में पहुंच पाता है। यह सीधा सच है। अधिकारी आपको स्पष्ट रूप से बताते हैं कि जब तक राशि नहीं काटी जाएगी, तब तक आपकी परियोजना शुरू नहीं होगी।’’

संत ने आरोप लगाया कि राज्य में कोई भी सरकारी काम ठीक से नहीं हो रहा है। स्वामीजी ने दावा किया, "30 प्रतिशत कमीशन देने संबंधी दयनीय स्थिति है। 30 प्रतिशत भुगतान के बाद ही काम शुरू होता है। कई ठेकेदारों ने अपना काम बंद कर दिया है। केवल बातचीत हो रही है लेकिन कोई विकास नहीं हो रहा है। कई विधायक काम शुरू करने से पहले दर तय करते हैं।"

उन्होंने कहा, "उत्तरी कर्नाटक के साथ बड़ा अन्याय हो रहा है। उत्तरी कर्नाटक में कोई व्यवस्था नहीं है। सड़कें, बस सेवाएं, शिक्षा, स्कूल खराब स्थिति में हैं। यहां शिक्षकों की कमी है। सिंचाई कार्य की स्थिति दयनीय हैं।"

लिंगायत संत द्वारा लगाए गए आरोपों पर टिप्पणी करते हुए मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने कहा, "वह (संत) एक महान स्वामीजी हैं। पूरा राज्य इसे जानता है। मैं केवल परम पूजनीय से पूरा विवरण देने का अनुरोध करता हूं। किसने भुगतान किया, किस उद्देश्य के लिए भुगतान किया गया था और किसको भुगतान किया गया था। हम निश्चित रूप से जांच करेंगे और मामले की गहराई में जाएंगे। हम उनके आरोप को बहुत गंभीरता से ले रहे हैं।"

संत के आरोप से विपक्षी कांग्रेस को सत्ताधारी भाजपा को निशाना बनाने का मौका मिल गया। पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने कहा, "यह शर्म की बात है कि भाजपा, जो खुद को धर्म का रक्षक कहती है, मठों और मंदिरों के लिए स्वीकृत अनुदान में 30 प्रतिशत कमीशन खा रही है।"

बता दें कि, डिंगलेश्वर स्वामी वह संत हैं जिन्होंने बीएस येदियुरप्पा के मुख्यमंत्री पद से हटने के दौरान उनका समर्थन करने के लिए राज्य के दो दर्जन से अधिक साधुओं का दल लेकर पहुंच गए थे। उन्होंने येदियुरप्पा को हटाने पर राज्य में भाजपा की सरकार गिरने की भी चेतावनी दी थी।

(भाषा से इनपुट के साथ)

टॅग्स :कर्नाटकBasavaraj Bommaiकेएस ईश्वरप्पाKS Eshwarappa
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो