लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक जीत के बाद बीजेपी में उमंग, इसी साल लोकसभा चुनाव करा सकते हैं मोदी?

By खबरीलाल जनार्दन | Updated: May 15, 2018 10:54 IST

विपक्ष की लगातार हमलों और लगातार बीजेपी विरोधी सुर्खियों के बीच कर्नाटक जीत कर नरेंद्र मोदी ने कमाल कर दिया है।

Open in App

नई दिल्ली, 15 मईः कर्नाटक की सभी 222 सीटों के रुझान आ चुके हैं। इनमें भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) जीतती नजर आ रही है। तमाम नकारात्मक बातों के बीच बीजेपी ने कमाल करते हुए कर्नाटक में बहुमत के आंकड़े को छूती नजर आ रही है। एबीपी न्यूज के आंकड़ों के मुताबिक बीजेपी 110 सीटों पर फिलहाल आगे चल रही है।

देश में जिस तरह से मोदी सरकार के चार सालों के कामकाज को लेकर नकारात्मक महौल बनाने में विपक्ष जुटा हुआ था। यह जीत उन सब को मुंहतोड़ जवाब है। इस वक्त अंदरखाने सबसे ज्यादा इस बात की चर्चाएं चल रही हैं कि बीजेपी लोकसभा चुनाव के लिए जल्दी मैदान में उतर सकती है।

उल्लेखनीय है कि इसी साल के उत्तरार्ध में मध्य प्रदेश, राजस्‍थान और छत्तीगढ़ में विधानसभा चुनाव होने हैं। जबकि लोकसभा चुनाव 2019 के शुरुआती महीनों में होने हैं। लेकिन बीजेपी पहले भी देश के माहौल को देखते हुए जल्दी लोकसभा चुनाव में उतर चुकी है। तब अटल बिहारी वाजपेयी सरकार ने देश में बीजेपी के पक्ष में महौल को देखते हुए छह महीने पहले लोकसभा चुनाव में उतर गई थी। (जरूर पढ़ें: Karnataka Result 2018 LIVE: बीजेपी 101, कांग्रेस 46 और जेडीएस 38 सीटों पर आगे)

बीते दिनों जिस तरह से विपक्ष ने मोदी सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव ला रही थी। साथ ही चीफ जस्‍टिस ऑफ इंडिया दीपक मिश्रा पर महा‌‌भियोग ला रही थी। साथ ही रोजगार, राफेल डील व अन्य मसलों पर बीजेपी को लगातर घेर रही थी। इससे लगातार देश में बीजपी विरोधी सुर्खियां देखने को मिल रही थीं।

लेकिन जिस तरह से कर्नाटक रुझान बीजेपी के पक्ष में जाते दिख रहे हैं उससे जाहिर हो रहा है कि मोदी लहर देश में बरकरार है। जिस तरह से कांग्रेस को बीजेपी ने कर्नाटक में हराया है, इससे फिर से बीजेपी ने नया जोश आ गया है। ऐसे में चुनावी खर्च बचाने की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए बीजेपी यह फैसला कर सकती है कि आगामी विधानसभा चुनावों के साथ बीजेपी लोकसभा चुनाव भी करा सकती है।

टॅग्स :कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2018नरेंद्र मोदीराहुल गाँधी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब