लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक: बागी विधायक ने बढ़ाया सस्पेंस कांग्रेस को भरोसा, नाराज साथी मान जाएंगे

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: July 15, 2019 07:50 IST

कांग्रेस के संकटमोचक डी.के. शिवकुमार ने आज भरोसा जताया कि विश्वासमत प्रस्ताव के समय उनके सभी विधायक पार्टी के साथ आ जाएंगे. उन्होंने कहा, ''मुझे हमारे सभी विधायकों पर भरोसा है

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस ने कहा है कि नागराज एक अन्य नाराज विधायक को मनाने के लिए गए हैं. कांग्रेस ने भरोसा जताया है कि पार्टी के नाराज साथी मान जाएंगे और राज्य में जदएस के साथ पार्टी की गठबंधन सरकार बरकरार रहेगी.

कर्नाटक में जारी सियासी घमासान के बीच कांग्रेस के बागी विधायक एमटीबी नागराज को मनाने की कोशिशें संभवत: नाकाम हो गई हैं. नागराज आज फिर बेंगलुरु से मुंबई पहुंच गए, जिससे सस्पेंस और बढ़ गया है. हालांकि कांग्रेस ने कहा है कि नागराज एक अन्य नाराज विधायक को मनाने के लिए गए हैं.

कांग्रेस ने भरोसा जताया है कि पार्टी के नाराज साथी मान जाएंगे और राज्य में जदएस के साथ पार्टी की गठबंधन सरकार बरकरार रहेगी. मुंबई के लिए रवाना होने से पहले नागराज ने कहा, ''चिकबल्लापुर के विधायक के. सुधाकर से दो दिन से संपर्क नहीं हो पाया है. मैं सुधाकर को समझा-बुझाकर वापस लाने की कोशिश करूंगा. हम दोनों ने इस्तीफा दिया था इसलिए हम एक साथ रहना चाहते हैं.

सुधाकर के इस्तीफा वापस लेने पर राजी नहीं होने के सवाल पर नागराज ने कहा, ''मैं इस पर विचार करूंगा और फिर फैसला लूंगा.'' नागराज और सुधाकर ने एक साथ 10 जुलाई को विधानसभा अध्यक्ष के.आर. रमेश कुमार को त्यागपत्र दिए थे.

कांग्रेस के संकटमोचक डी.के. शिवकुमार ने आज भरोसा जताया कि विश्वासमत प्रस्ताव के समय उनके सभी विधायक पार्टी के साथ आ जाएंगे. उन्होंने कहा, ''मुझे हमारे सभी विधायकों पर भरोसा है. वे कांग्रेस के टिकट पर चुने गए हैं. यदि उन्होंने विश्वास मत के खिलाफ वोट किया तो उनकी सदस्यता रद्द हो जाएगी.'' कांग्रेस ने सोमवार को अपने विधायक दल की बैठक भी बुलाई है.

 रामलिंगा रेड्डी पर भी नजरें इस बीच

कांग्रेस ने एक और बागी विधायक रामलिंगा रेड्डी को वापस पार्टी के खेमे में लाने के लिए प्रयास तेज कर दिए. रेड्डी को मनाने की जिम्मेदारी पार्टी प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष ईश्वर खंड्रे और एच.के. पाटिल को दी गई है. रेड्डी मुंबई नहीं गए हैं.

इस्तीफा दें या सोमवार को विश्वास मत हासिल करें

यदि कर्नाटक भाजपा प्रदेशाध्यक्ष बी.एस. येदियुरप्पा ने रविवार को कहा कि राज्य में गठबंधन सरकार बहुमत खो चुकी है. मुख्यमंत्री एच.डी. कुमारस्वामी को तुरंत इस्तीफा दे देना चाहिए या फिर सोमवार को विश्वास मत हासिल करना चाहिए. 

टॅग्स :कर्नाटक सियासी संकटकर्नाटककांग्रेसएचडी कुमारस्वामीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां