लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक चुनाव 2018: कर्नाटक में संपन्न हुए मतदान, जानें दिनभर की हाईलाइट्स

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: May 12, 2018 18:10 IST

Karnataka Assembly Election 2018: कर्नाटक की 222 विधानसभा सीटों के लिए मतदान जारी हैं। पीएम मोदी समेत सभी नेताओं ने की वोटिंग की अपील। पल-पल की अपडेट के लिए पढ़ते रहिए Lokmatnews.in

Open in App
ठळक मुद्देराहुल गांधी के कांग्रेस अध्यक्ष बनने के बाद सक्रिय तौर पर यह पहले विधानसभा चुनाव हैं।28 महीनों बाद पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी भी कर्नाटक के चुनावी मैदान में कूदीं।ओपीनियन पोल में राज्य में त्रिशंकु जनादेश आने की अनुमान जताए गए हैं।

बंगलुरु, 12 मईः कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2018 (Karnataka vidhan sabha chunav 2018) के लिए शनिवार को 222 सीटों पर मतदान संपन्न हो गए। कर्नाटक 225 सीटों की विधानसभा है। इसमें 224 पर चुनाव होते हैं। लेकिन जयनगर और राजराजेश्ववरी सीटों के चुनाव आगे बढ़ा दिए गए हैं। आज कर्नाटक के 50 हजार से ज्यादा पोलिंग बूथों पर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी), कांग्रेस, जनता दल सेक्यूलर (जेडीएस) के उम्मीदवारों समेत 2600 से ज्यादा प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम और बैलेट पेपर बॉक्स में बंद हो गई। कर्नाटक में कुल 4.96 करोड़ मतदाता हैं। बीते 30 सालों के इतिहास में आज तक कर्नाकट में 65 फीसदी से कम वोटिंग नहीं हुई। कर्नाटक मतदान (Karnataka Polling) की पल-पल की अपडेट के लिए लॉन इन करिए lokmatnews.in 

यह भी पढ़ेंः- एग्जिट पोल LIVE: कर्नाटक में बनेगी किसकी सरकार, कौन है मुख्यमंत्री पद की पहली पसंद

Karnataka Polling Day Live Updates-

- दोपहर पांच बजे तक के आंकड़ों के मुताबिक कर्नाटक में 64 फीसदी मतदान हुए हैं। चुनाव आयोग ने मतदान खत्म होने की घोषणा की है।

- दोपहर तीन बजे तक 56 फीसदी मतदान हो चुके हैं। शाम 6 बजे तक वोटिंग जारी रहेगी।

- चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक दोपहर एक बजे तक 37 प्रतिशत मतदान रिकॉर्ड किया गया है।

- कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा है कि बीएस येदियुरप्पा दीमागी रूप से बीमार हो चुके हैं। पोलिंग के दिन भी नेताओं के एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप जारी हैं।

- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई बड़े नेताओं ने कर्नाटक की जनता से ज्यादा से ज्यादा वोट करने की अपील की है।

- लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष मलिक्कार्जुन खड़गे ने कर्नाटक में डाला वोट। वे कलबुर्गी क्षेत्र के बसवानगर सीट के मतदाता हैं। 

 

- कर्नाटक में 11 बजे तक 24 प्रतिशत लोगों ने मतदान किया है। पोलिंग बूथ पर लोगों की भीड़ देखते हुए मतदान में तेजी की संभावना है।

- श्री श्रीरविशंकर ने कनकपुरा के एक पोलिंग बूथ डाला वोट।

- कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि बीजेपी 60-70 सीटों से ज्यादा नहीं जीत पाएगी। वो 150 सीट का सपना देखना छोड़ दे।

- एचडी देवगौड़ा, उनकी पत्नी और बेटे ने हसन जिले की होलेनरसिंपुरा विधानसभा क्षेत्र के बूथ नंबर 244 पर वोट डाला।

- सुबह 9 बजे तक 11 प्रतिशत मतदान की खबर आ रही है। लोगों में उत्साह देखा जा रहा है। पोलिंग बूथों पर लाइन लगी हुई है।

- बेलगावी विधानसभा क्षेत्र के 185 नंबर पोलिंग बूथ पर मुस्लिम महिला से पहचान के लिए बुर्का उतारने के लिए कहा गया। जिसका महिला ने विरोध किया और वह रोने लगी।

- बादामी सीट से बीजेपी उम्मीदवार श्रीरामलु ने मतदान करने से पहले गौपूजा की। वो सीएम सिद्धारमैया को टक्कर दे रहे हैं।

- 222 सीटों के लिए शांतिपूर्ण मतदान जारी है। हुबली के एक पोलिंग बूथ की वीवीपैट मशीन में गड़बड़ी आई जिसे बदल दिया गया है।

- बीजेपी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार बीएस येदियुरप्पा ने अपना वोट डाला। उन्होंने शिमोगा के शिकारीपुर में एक बूथ पर अपना वोट डाला। इसके अलावा केंद्रीय मंत्री सदानंद गौड़ा ने पुत्तूर में वोट डाला।

- कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए सुबह 7 बजे से शाम 6.30 बजे तक मतदान होंगे। इसके बाद ईवीएम सील करके भेज दी जाएंगी। जिन्हें 15 मई को खोला जाएगा और 2653 उम्मीदवारों के भाग्य की घोषणा होगी।

- चुनाव आयोग ने कर्नाटक विधानसभा (Karnataka Assembly Elections 2018) की राजाराजेश्वरी नगर सीट पर चुनाव प्रचार के दौरान निर्वाचन नियमों के उल्लंघन की शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए यहां 12 मई को इस सीट पर होने वाला मतदान स्थगित कर दिया है।

- आयोग की ओर से आज जारी आदेश के अनुसार राजाराजेश्वरी नगर सीट पर अब आगामी 28 मई को मतदान और 31 मई को मतगणना होगी। 

- कर्नाटक के जयनगर सीट पर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के उम्मीदवार विजयन कुमार के निधन से चुनाव स्‍थगित कर ‌दिए गए हैं। यहां 12 मई को मतदान नहीं हो रहे हैं।

- ओपीनियन पोल में राज्य में त्रिशंकु जनादेश आने की अनुमान जताए गए हैं। सर्वे के अनुसार बीजेपी 90 से 100 के बीच कांग्रेस 80 से 90 के बीच और जेडीएस 40 से 50 के बीच सीटें जीतेगी।

- 28 महीनों बाद पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी भी कर्नाटक के चुनावी मैदान में कूदीं।

- राहुल गांधी के कांग्रेस अध्यक्ष बनने के बाद सक्र‌िय तौर पर यह पहले विधानसभा चुनाव हैं। वे इसमें पूरे दम खम उतरे हैं। इससे पहले नॉर्थ ईस्ट के तीन राज्यों में हुए चुनाव के दौरान वे प्रचार-प्रसार में नहीं उतरे थे।

- जेडीएस ने मायावती की बहुजन समाज पार्टी से गठबंधन किया है। साल 2013 में बहुजन समाज पार्टी ने 175 उम्मीदवार मैदान में उतारे थे।

- जेडीएस को ओवैसी की पार्टी ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुसलमीन (मीम) ने भी समर्थन दिया है।

- इस चुनाव में बीएस येदियुरप्पा की पार्टी कर्नाटक जनता पक्ष (केजीपी) और श्रीरामलु की पार्टी बीएसआर कांग्रेस का बीजेपी में विलय हो गया हो है। इन पार्टियों ने साल 2013 के चुनाव में 10 सीटें जीती थीं।

- इस बार कर्नाटक चुनावों में रेड्डी बंधुओं की बीजेपी में वापसी हुई है।

- चुनाव प्रचार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी में जबर्दस्त वाकयुद्ध होते दिखा।

- बीजेपी के सीएम कैंडिडेट बीएस येदियुरप्पा हैं। कांग्रेस के मुख्यमंत्री उम्मीदवार सिद्धारमैया हैं और जेडीएस कुमारस्वामी को आगे की हुई है।

जरूर पढ़ेंः कर्नाटक स्पेशलः ओपीनियन पोल छोड़िए, इस वजह से कर्नाटक हार सकती है BJP!

साल 2019 में होने वाले लोकसभा चुनावों से पहले कर्नाटक विधानसभा चुनाव को सेमीफाइनल के तौर पर देखा जा रहा है। कांग्रेस के लिए कर्नाटक आखिरी उम्मीद है। क्योंकि इसके अलावा कांग्रेस की महज पांडिचेरी और पंजाब में ही बची है। बीजेपी द‌क्षिण भारत में सेंध लगाने के लिए कर्नाटक को चुना है। क्योंकि यहां बीजेपी पहले भी सरकार बना चुकी है।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें

टॅग्स :कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2018भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेसजनता दल (सेकुलर)
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम