कर्नाटक सियासी संकट: बीजेपी ने अपने विधायकों को रिसॉर्ट में रखा, राहुल गांधी ने भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 13, 2019 05:58 IST2019-07-12T08:01:35+5:302019-07-13T05:58:18+5:30

karnataka political crisis live updates rebel congress jds MLAs returned to Mumbai Convention Centre Hotel | कर्नाटक सियासी संकट: बीजेपी ने अपने विधायकों को रिसॉर्ट में रखा, राहुल गांधी ने भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप

कर्नाटक सियासी संकट: बीजेपी ने अपने विधायकों को रिसॉर्ट में रखा, राहुल गांधी ने भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप

Highlights गौरतलब है कि गठबंधन सरकार के 16 विधायकों ने इस्तीफा दे दिया है। राज्य विधानमंडल के सत्र की शुरुआत हाल ही में दिवंगत हुए कर्नाटक की विभिन्न हस्तियों को श्रद्धांजलि देने के साथ होने की संभावना है।

कर्नाटक में राजनीतिक अस्थिरता और कांग्रेस-जद(एस) सरकार की बेहद खराब स्थिति के बावजूद राज्य विधानसभा का मानसून सत्र आज से शुरू हो रहा है। गौरतलब है कि गठबंधन सरकार के 16 विधायकों ने इस्तीफा दे दिया है। राज्य विधानमंडल के सत्र की शुरुआत हाल ही में दिवंगत हुए कर्नाटक की विभिन्न हस्तियों को श्रद्धांजलि देने के साथ होने की संभावना है। पिछले सत्र से इस सत्र के बीच अभिनेता, निर्देशक और नाटककार गिरिश कर्नाड का निधन हुआ है। वहीं कर्नाटक के 14 बागी विधायक बेंगलुरू में विधानसभा अध्यक्ष को अपने त्यागपत्र सौंपकर गुरुवार शाम मुंबई के होटल में लौट आए। 

12 Jul, 19 : 05:44 PM

हमारी जंग जारी रहेगी: राहुल गांधी

राहुल गांधी ने कहा बीजेपी हमपर दवाब बनाने की कोशिश कर रही है। लेकिन हमारी जंग जारी रहेगी। 

12 Jul, 19 : 05:43 PM

राहुल गांधी ने कहा, बीजेपी के पास है और पावर भी, जहां चाहे वहां सरकार गिराने लगती है

राहुल गांधी ने कहा, बीजेपी के पास है और पावर भी। जहां चाहे वहां सरकार गिराने लगती है। 

12 Jul, 19 : 05:35 PM

विश्वास है कि बीजेपी डर गई है: मुख्यमंत्री सिद्धारमैया

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा, हमें विश्वास है कि बीजेपी डर गई है इसीलिए हम विश्वास प्रस्ताव लाना चाहते हैं। 

12 Jul, 19 : 03:48 PM

बीजेपी के विधायक बेंगलुरु के रमाडा होटल में शिफ्ट हो रहे हैं। 

बीजेपी के विधायक बेंगलुरु के रमाडा होटल में शिफ्ट हो रहे हैं। 

 

 

12 Jul, 19 : 03:32 PM

हम सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन करेंगे, हमारा निर्णय अंतिम है: बागी कांग्रेस विधायक बीसी पाटिल

मुंबई में सिद्धिविनायक मंदिर दर्शन करने पहुंचे बागी कांग्रेस विधायक बीसी पाटिल ने कहा है कि हम सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन करेंगे। हमारा निर्णय अंतिम है, हमें वापस नहीं जाना है।

12 Jul, 19 : 03:04 PM

विधानसभा की कार्यवाही के बाद कांग्रेस अपने विधायकों रिजॉर्ट में शिफ्ट करेगी

आज की विधानसभा की कार्यवाही के बाद कांग्रेस अपने विधायकों को बेंगलुरु के क्लार्क्स एग्जोटिका कन्वेंशन रिजॉर्ट में शिफ्ट करने वाले हैं। 

12 Jul, 19 : 01:48 PM

बहुमत साबित करने के लिए सीएम कुमारस्वामी ने मांगा वक्त: सीएम कुमारस्वामी

कर्नाटक सीएम कुमारस्वामी ने विधानसभा में कहा है कि उन्हें बहुमत साबित करने के लिए वक्त चाहिए। सीएम कुमारस्वामी ने कहा कि वो इस सत्र में बहुमत साबित कर देंगे। 

12 Jul, 19 : 01:45 PM

सीएम कुमारस्वामी ने विधानसभा में विश्वास प्रस्ताव पेश किया

कर्नाटक में मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों को देखते हुए सीएम कुमारस्वामी ने विधानसभा में विश्वास प्रस्ताव पेश किया।

12 Jul, 19 : 01:09 PM

बागी विधायकों की याचिका पर अगली सुनवाई 16 जुलाई को होगी

बागी विधायकों की याचिका पर अगली सुनवाई अब मंगलवार 16 जुलाई को होगी, कोर्ट ने चीजों को तब तक यथास्थिति रखने को कहा है।

12 Jul, 19 : 01:06 PM

स्पीकर ने दुर्भावनापूर्ण तरीके से काम किया है: डॉ. राजीव धवन

कर्नाटक सीएम की तरफ से पक्ष रखते हुए वकील डॉ. राजीव धवन ने बागी विधायकों के उस आरोप पर सवाल उठाया है कि स्पीकर ने दुर्भावनापूर्ण तरीके से काम किया है। 

12 Jul, 19 : 12:42 PM

कांग्रेस-स्पीकर की ओर से पेश हुए वकील अभिषेक मनु सिंघवी-अयोग्यता से बचने के लिए दे रहे हैं इस्तीफा



 

12 Jul, 19 : 12:39 PM

बागी विधायकों के वकील मुकुल रोहतगी ने कहा- 'स्पीकर इस कोर्ट के प्रति जवाबदेह हैं।'

जेडीएस-कांग्रेस बागी विधायकों के वकील मुकुल रोहतगी ने सुप्रीम कोर्ट में कहा- 'कुछ परिस्थितियों को छोड़ दिया जाए तो स्पीकर इस कोर्ट के प्रति जवाबदेह हैं।'



 

12 Jul, 19 : 12:27 PM

स्पीकर ने अब तक स्वीकार नहीं किया है बागी विधायकों का इस्तीफा

विधायकों की ओर से पेश हुए वरिष्ठ अधिवक्ता मुकुल रोहतगी ने न्यायालय को बताया कि अध्यक्ष ने कर्नाटक के 10 असंतुष्ट विधायकों के इस्तीफे पर फैसला नहीं लिया है।

12 Jul, 19 : 12:26 PM

सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई शुरू

उच्चतम न्यायालय ने कर्नाटक के 10 असंतुष्ट विधायकों का इस्तीफा विधानसभा अध्यक्ष द्वारा स्वीकार किए जाने की मांग करने संबंधी उनकी याचिका पर सुनवाई आरम्भ की।

12 Jul, 19 : 12:13 PM

युवा कांग्रेस नेता मामले में हस्तक्षेप की मांग को लेकर उच्चतम न्यायालय पहुंचा

कर्नाटक युवा कांग्रेस के एक नेता ने उच्चतम न्यायालय से शुक्रवार को अनुरोध किया कि कांग्रेस और जद(एस) के 10 असंतुष्ट विधायकों द्वारा विधानसभा अध्यक्ष को उनके इस्तीफे मंजूर करने का निर्देश देने के लिए दायर किए गए मामले में उसे हस्तक्षेप करने की अनुमति दी जाए। प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई की अध्यक्षता वाली पीठ को युवा कांग्रेस नेता अनिल चाको जोसेफ के वकील ने बताया कि असंतुष्ट विधायकों का इस्तीफा महज दल-बदल का हिस्सा है और उन्होंने इस मामले में हस्तक्षेप करने वाले के तौर पर सुनवाई का आग्रह किया।

12 Jul, 19 : 12:02 PM

कर्नाटक विधानसभा पहुंचे विधायक



 

12 Jul, 19 : 12:01 PM

बीजेपी नेता येदियुरप्पा ने कहा, सत्र में मौजूद रहने के लिए सभी विधायकों को व्हिप जारी



 

12 Jul, 19 : 10:26 AM

बागी विधायकों की तरफ से पेश होंगे मुकुल रोहतगी, कहा-स्पीकर नहीं ले रहे हैं निर्णय



 

12 Jul, 19 : 08:42 AM

स्पीकर ने तीन बागी विधायकों को दिया मिलने का समय



 

12 Jul, 19 : 08:03 AM

मुंबई में होटल के बाहर कड़ी सुरक्षा



 

12 Jul, 19 : 08:02 AM

14 बागी विधायक वापस मुंबई लौटे

कर्नाटक के 14 बागी विधायक बेंगलुरू में विधानसभा अध्यक्ष को अपने त्यागत्र सौंपकर बृहस्पतिवार शाम मुंबई के होटल में लौट आए। भाजपा के एक नेता ने यह जानकारी दी। भाजपा नेता ने कहा कि विधायक उपनगरीय पोवई स्थित होटल रेनेशॉ लौट आए हैं और वे वहां दो दिन और रुकेंगे। यह विधायक कर्नाटक विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा देकर और कांग्रेस-जद(एस) गठबंधन की 13 महीने पुरानी सरकार से समर्थन वापस लेकर शनिवार से यहां ठहरे हुए हैं। ऐसे में कर्नाटक की सरकार पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं।

भाजपा ने कहा, "उन्होंने आज कर्नाटक विधानसभा के अध्यक्ष के समक्ष अपने त्यागपत्र पेश किये और मुंबई लौट आए।" वहीं बेंगलुरू में विधानसभा अध्यक्ष रमेश कुमार ने कहा कि विधायकों ने "सही प्रारूप" में अपने त्यागपत्र पेश किये और वह समीक्षा करेंगे कि वे "स्वैच्छिक और वास्तविक" हैं या नहीं। उच्चतम न्यायलय ने गुरुवार को विधानसभा अध्यक्ष से बागी कांग्रेस-जद (एस) गठबंधन के विधायकों के इस्तीफे पर स्पीकर से "तत्काल" निर्णय लेने के लिए कहा है।

12 Jul, 19 : 08:02 AM

विधानसभा सत्र आज से

कर्नाटक में राजनीतिक अस्थिरता और कांग्रेस-जद(एस) सरकार की बेहद खराब स्थिति के बावजूद राज्य विधानसभा का मानसून सत्र आज से शुरू हो रहा है। गौरतलब है कि गठबंधन सरकार के 16 विधायकों ने इस्तीफा दे दिया है। राज्य विधानमंडल के सत्र की शुरुआत हाल ही में दिवंगत हुए कर्नाटक की विभिन्न हस्तियों को श्रद्धांजलि देने के साथ होने की संभावना है। पिछले सत्र से इस सत्र के बीच अभिनेता, निर्देशक और नाटककार गिरिश कर्नाड का निधन हुआ है। 

Web Title: karnataka political crisis live updates rebel congress jds MLAs returned to Mumbai Convention Centre Hotel

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे