लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक में आतंकी हमले की खुफिया जानकारी, हाई अलर्ट जारी, पुख्ता किये गए सुरक्षा इंतजाम

By भाषा | Updated: August 17, 2019 20:58 IST

पुलिस ने कहा कि कड़ी सुरक्षा ने मंगलुरु में आठ सदस्यीय गिरोह को पकड़ने में उनकी मदद की, जो शुक्रवार की रात वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे थे। गिरोह के सदस्य एसयूवी वाहन में घूम रहे थे और मंगलुरु में एक होटल में रुके हुए थे।

Open in App
ठळक मुद्देखुफिया जानकारी मिली थी कि आतंकवादियों का एक समूह देश में आतंक पैदा करने की कोशिश कर रहा है।पुलिस कर्मियों को शनिवार को रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर यात्रियों की तलाशी लेते हुए देखा गया। राज्य के महत्वपूर्ण मंदिरों में बहु-स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था देखी गई।

कर्नाटक में संभावित आतंकवादी हमले की खुफिया जानकारी मिलने के बाद सुरक्षा बंदोबस्त पुख्ता कर दिये गए हैं। पुलिस सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी। राज्य के प्रमुख स्थानों पर चप्पे-चप्पे पर भारी संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती के साथ-साथ सघन जांच भी की जा रही है।पुलिस सूत्रों ने कहा संभावित आतंकवादी हमले की खुफिया जानकारी मिलने के बाद शुक्रवार रात अलर्ट जारी किया गया जिसके तहत सभी पुलिस अधिकारियों को सतर्क रहने और हर जगह पुलिस की तैनाती का निर्देश दिया गया है। सूत्रों ने कहा कि खुफिया जानकारी मिली थी कि आतंकवादियों का एक समूह देश में आतंक पैदा करने की कोशिश कर रहा है।अधिकारी ने कहा कि सभी महत्वपूर्ण स्थानों और सार्वजनिक जगहों जैसे बस स्टैंड, रेलवे स्टेशनों, मंदिरों, बाजारों, मॉल और सरकारी कार्यालयों पर सुरक्षा बंदोबस्त पुख्ता कर दिये गए हैं। बेंगलुरू के अलावा हुबली-धारवाड़, कलबुर्गी, रायचूर, चित्रदुर्ग, मंगलुरू, दावणगेरे, उडुपी, मैसूरू, तुमकुर में भी सतर्कता बढ़ा दी गई है। पुलिस कर्मियों को शनिवार को रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर यात्रियों की तलाशी लेते हुए देखा गया।राज्य के महत्वपूर्ण मंदिरों में बहु-स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था देखी गई। पुलिस ने कहा कि कड़ी सुरक्षा ने मंगलुरु में आठ सदस्यीय गिरोह को पकड़ने में उनकी मदद की, जो शुक्रवार की रात वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे थे। गिरोह के सदस्य एसयूवी वाहन में घूम रहे थे और मंगलुरु में एक होटल में रुके हुए थे।पुलिस ने उनके पास से दो पिस्तौल और आठ कारतूस बरामद की है। बेंगलुरु के पुलिस आयुक्त भास्कर राव ने शुक्रवार रात प्रत्येक महत्वपूर्ण स्थान की कड़ी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिये सभी अधिकारियों को निर्देश जारी किये थे।

टॅग्स :कर्नाटकआतंकी हमला
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

कारोबारमुंबई और बेंगलुरु के बीच सप्ताह में 2 दिन चलने वाली नई मेल एक्सप्रेस ट्रेन?, 17 एलएचबी कोच होंगे, जानिए टाइमटेबल और किराया

बॉलीवुड चुस्कीकन्नड़ एक्टर दिलीप राज का निधन, 48 की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से तोड़ा दम

भारतKarnataka: कैबिनेट मंत्री डी. सुधाकर का निधन, 66 वर्ष की आयु में दुनिया को कहा अलविदा; राजनीतिक गलियारे में शोक की लहर

भारतप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 मई को कर्नाटक और तेलंगाना का करेंगे दौरा, विभिन्न योजनाओं का रखेंगे आधारशिला और उद्घाटन

भारत अधिक खबरें

भारतआर्थिक तूफ़ान सर पर और हमारे प्रधानमंत्री इटली में टॉफी बाँट रहे हैं?, राहुल ने कहा-किसान, युवा, महिलाएँ, मज़दूर और छोटे व्यापारी सब रो रहे हैं, PM हंसकर रील बना रहे, वीडियो

भारतUP Heat Wave Alert: 53 जिलों में हीटवेव अलर्ट?, 23-24 मई तक भयंकर गर्मी?, सरकारी-प्राइवेट स्कूल बंद करने का आदेश, बांदा में 48.2 डिग्री तक पहुंचा तापमान, आगरा-मथुरा पीछे नहीं

भारतमहिला अभ्यर्थी को पुलिस ने घसीटा, पटना में फिर से सड़कों पर उतरे शिक्षक भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थी?, देखिए तस्वीरें

भारतएकलव्य विद्यालयों एवं खेल प्रशिक्षण केंद्रों पर ध्यान?, खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने कहा- देश के प्रतिष्ठित प्रशिक्षण संस्थानों-अकादमियों में जाएंगे बिहार के युवा

भारतमध्य क्षेत्रीय परिषद की 27वीं बैठक अगले साल उज्जैन में, गृह मंत्री शाह करेंगे सिंहस्थ की तैयारियों का मुआयना