लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक: कुमारस्वामी सरकार में होंगे 33 मंत्री, कांग्रेस-जेडीएस के बीच समझौता

By कोमल बड़ोदेकर | Updated: May 20, 2018 11:59 IST

कर्नाटक में बीएस येदियुरप्पा के इस्तीफे के बाद जेडीएस नेता एचडी कुमारस्वामी 23 मई को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो कुमारस्वामी सरकार में कुल 33 मंत्री होंगे। इनमें से कांग्रेस के 20 जबकि 13 विधायक जेडीएस के होंगे। वहीं खबर यह भी है कि कुमारस्वामी अपने पास वित्त मंत्रालय भी रख सकते हैं।

Open in App

बेंगलोर, 20 मई। कर्नाटक में बीएस येदियुरप्पा के इस्तीफे के बाद जेडीएस नेता एचडी कुमारस्वामी 23 मई को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो कुमारस्वामी सरकार में कुल 33 मंत्री होंगे। इनमें से कांग्रेस के 20 जबकि 13 विधायक जेडीएस के होंगे। वहीं खबर यह भी है कि कुमारस्वामी अपने पास वित्त मंत्रालय भी रख सकते हैं। इसके अलावा जी परमेश्वर कर्नाटक के डिप्टी सीएम के रूप में शपथ ले सकते हैं।

जेडीएस के एचडी कुमारस्वामी कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद की शपथ बुधवार 23 मई को लेंगे। पहले खबर थी कुमारस्वामी सोमवार को शपथ लेंगे। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, कुमारस्वामी 23 मई बुधवार को करीब 12.30 बजे के आसपास सीएम पद की शपथ ले सकते हैं। इससे पहले शनिवार को बीजेपी के येदियुरप्पा ने विधानसभा में फ्लोर टेस्ट को सामना करने से पहले ही मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। वहीं खबर यह भी है कि कुमारस्वामी कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को निमंत्रण देने दिल्ली जाएंगे।  

कुमारास्वामी ने बताया, 'राज्यपाल ने बहुमत साबित करने के लिए 15 दिन का समय दिया है लेकिन हम इससे बहुत पहले यह कर देंगे।’ कर्नाटक में कांग्रेस और जेडी(एस) के लिए यह एक बड़ी सफलता है। उनके शपथ ग्रहण समारोह में कई दिग्गजों का जमावड़ा लग सकता है।

शपथ ग्रहण में समारोह में कांग्रेस अध्यक्ष के शामिल होने की पूरी संभावना है। कुमारास्वामी ने बताया कि उन्होंने राहुल और सोनिया जी को व्यक्तिगत रूप से आमंत्रण दिया है। कुमारास्वामी के कहा कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्र बाबू नायडू और तेलंगाना के मुख्यमंत्री चंद्रशेखर राव ने उन्हें फोन पर बधाई दी। शपथ ग्रहण समारोह में कई क्षेत्रीय दलों के दिग्गज नेताओं को बुलाया जाएगा।

गौरतलब है कि कर्नाटक विधानसभा में फ्लोर टेस्‍ट के दौरान मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने इस्तीफा दे दिया है। इसके साथ ही बीजेपी की कर्नाटक में सरकार गिर गई है। येदियुरप्पा के इस्तीफा देने के साथ ही कर्नाटक विधानसभा में फ्लोर टेस्ट टल गया है। इससे पहले मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने विश्वास मत पेश किया था। बीजेपी के पास 104 सीटें थी लेकिन बहुमत के लिए उसे 112 सीटों की जरूरत थी।

 

 

 

टॅग्स :एचडी कुमारस्वामीकर्नाटक विधानसभा चुनाव 2018कर्नाटककांग्रेसजनता दल (सेक्युलर)
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos