लाइव न्यूज़ :

Karnataka Leadership change: क्या कर्नाटक में होगा नेतृत्व परिवर्तन?, सीएम सिद्धरमैया की जगह कौन बनेगा नया मुख्यमंत्री!

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 17, 2025 19:39 IST

Karnataka Leadership change: अनुसूचित जाति (एससी) और अनुसूचित जनजाति (एसटी) समुदाय के मंत्रियों के एक वर्ग ने पिछले महीने रात्रिभोज बैठकें भी की थीं।

Open in App
ठळक मुद्देउपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार, जो कांग्रेस की कर्नाटक इकाई के अध्यक्ष भी हैं।मुख्यमंत्री बनने की अपनी महत्वाकांक्षा को कई मौके पर जाहिर भी किया है।मुख्यमंत्री बनाने की मांग को पुनर्जीवित करने की कोशिश के रूप में देखा गया था।

बेंगलुरुः कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन की अटकलों के बीच मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने सोमवार को कहा कि इस बारे में फैसला कांग्रेस आलाकमान को करना है। कर्नाटक के राजनीतिक हलकों में, खासकर सत्तारूढ़ कांग्रेस में, राज्य में “बारी-बारी से मुख्यमंत्री बनाने” या “सत्ता-साझाकरण” फॉर्मूले के तहत साल के अंत में मुख्यमंत्री बदले जाने की चर्चा जोरों पर है। सिद्धरमैया ने नेतृत्व परिवर्तन के बारे में चर्चाओं से जुड़े सवाल के जवाब में संवाददाताओं से कहा, “इस बारे में फैसला आलाकमान को करना है।” उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार, जो कांग्रेस की कर्नाटक इकाई के अध्यक्ष भी हैं।

मुख्यमंत्री पद के प्रबल दावेदार हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री बनने की अपनी महत्वाकांक्षा को कई मौके पर जाहिर भी किया है। पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के एक वर्ग ने शिवकुमार को कई बार अगले मुख्यमंत्री के रूप में पेश करने का प्रयास किया है। मई 2023 में कर्नाटक विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित होने के बाद मुख्यमंत्री पद के लिए सिद्धरमैया और शिवकुमार में कड़ा मुकाबला था।

हालांकि, कांग्रेस शिवकुमार को मनाने में सफल रही थी और उन्हें राज्य का उपमुख्यमंत्री बनाया था। लेकिन, उस समय ऐसे खबरें थीं कि पार्टी में “बारी-बारी से मुख्यमंत्री बनाने” के फॉर्मूले के तहत समझौता हो गया है और शिवकुमार ढाई साल बाद मुख्यमंत्री बनेंगे। बहरहाल, कांग्रेस ने ऐसी किसी भी खबर की आधिकारिक पुष्टि नहीं की।

पार्टी नेताओं का एक वर्ग, खासकर सिद्धरमैया के करीबी माने जाने वाले मंत्री, उनसे मुख्यमंत्री के रूप में अपना कार्यकाल पूरा करने की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि अगर कांग्रेस को कर्नाटक में अगले चुनाव में अपनी सत्ता बरकरार रखनी है, तो सिद्धरमैया पार्टी के लिए अपरिहार्य हैं।

इस तरह की गतिविधियां और बयानबाजी कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा पार्टी सहयोगियों को नेतृत्व परिवर्तन के संबंध में टिप्पणियां करने से बचने और शासन पर ध्यान देने की चेतावनी देने के बावजूद हो रही हैं। अनुसूचित जाति (एससी) और अनुसूचित जनजाति (एसटी) समुदाय के मंत्रियों के एक वर्ग ने पिछले महीने रात्रिभोज बैठकें भी की थीं।

जिन्हें सिद्धरमैया के पद से हटने की सूरत में किसी दलित या अहिंदा (अल्पसंख्यकों, पिछड़े वर्गों और दलितों के लिए संक्षिप्त कन्नड़ नाम) को अगला मुख्यमंत्री बनाने की मांग को पुनर्जीवित करने की कोशिश के रूप में देखा गया था।

टॅग्स :कर्नाटककांग्रेसमल्लिकार्जुन खड़गेDK Shivakumarसिद्धारमैयाराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी