लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक: गिर सकती है कुमारस्वामी की सरकार, बागी विधायकों को सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 17, 2019 11:10 IST

सुप्रीम कोर्ट ने ये भी कहा है कि बागी विधायकों को विश्वास मत के लिए मजबूर नहीं कर सकते हैं. ऐसे में कुमारस्वामी सरकार पर गिरने का खतरा मंडरा रहा है.

Open in App
ठळक मुद्देसुप्रीम कोर्ट ने ये भी कहा है कि बागी विधायकों को विश्वास मत के लिए मजबूर नहीं कर सकते हैं. सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि बागी विधायकों के ऊपर व्हिप लागू नहीं होगा.

सुप्रीम कोर्ट ने बागी विधायकों की याचिका पर सुनवाई करते हुए कहा है कि हमारा मकसद सिर्फ संवैधानिक संतुलन बनाये रखना है. कोर्ट ने विधानसभा स्पीकर को आदेश दिया है कि विधायकों को अयोग्य करने की कार्रवाई बाद में करें. सुप्रीम कोर्ट ने ये भी कहा है कि बागी विधायकों को विश्वास मत के लिए मजबूर नहीं कर सकते हैं. ऐसे में कुमारस्वामी सरकार पर गिरने का खतरा मंडरा रहा है. 

 सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि बागी विधायकों के ऊपर व्हिप लागू नहीं होगा.  

क्या होगा बागी विधायकों का 

कुमारस्वामी सरकार को 18 जुलाई को सदन में विश्वास मत हासिल करना है. कुल मिला कर स्थिति अब 'हम तो डूबेंगे ही सनम, तुमको भी ले डूबेंगे' की बनती दिख रही है. सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि इस्तीफे पर फैसला स्पीकर को ही करना है. 

पार्टी ऐसे में बागी विधायकों की सदस्यता रद्द कर सकती है. रद्द होने की स्थिति में अगर बीजेपी की सरकार बनती है तो ये विधायक किसी भी प्रकार का मंत्री पद नहीं ले सकेंगे जब तक कि ये दोबारा चुन कर विधानसभा नहीं पहुंचे. यदि कुमारस्वामी की सरकार गिरती है तो ऐसे में राज्य में बनने वाली कोई भी सरकार अल्पमत में ही रहेगी जब तक कि उन सभी 16 सीटों पर दोबारा से चुनाव नहीं हो जायेगा. 

अब ऐसे में मंत्री पद का लालच और सदस्यता रद्द होने का डर विधायकों के लिए असुविधाजनक स्थिति पैदा कर रहा है. 

टॅग्स :कर्नाटक सियासी संकटएचडी कुमारस्वामीबीएस येदियुरप्पासिद्धारमैया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकांग्रेस के साथ मेरा 'जबरन विवाह' हुआ था, मुझे 'तलाक' लेना पड़ा?, खरगे के बयान पर पूर्व पीएम देवगौड़ा बोले?, वीडियो

ज़रा हटकेबेटा सड़क पर झगड़ा मत करो?, मना किया तो बुजुर्ग मां को धक्का दिया?, ऐसी गुंडागर्दी को क्यों बर्दाश्त किया जा रहा?

भारतसंसद में हंसी मजाक?, खरगे के भाषण पर पीएम मोदी की हंसी, देवेगौड़ा जी ने कांग्रेस से किया प्यार और मोदी जी से कर ली शादी?, वीडियो

भारतकर्नाटक में 16 वर्ष से कम उम्र के बच्चे नहीं यूज कर पाएंगे सोशल मीडिया, सीएम मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने लगाया प्रतिबंध

भारत10 तारीख को MLA और MLC की डिनर मीटिंग?, कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने कहा- बदलाव होने की संभावना?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील