लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक सरकार पाठ्यक्रम से हटाएगी हेडगेवार का चैप्टर, कांग्रेस ने आरएसएस के संस्थापक को बताया 'कायर'

By रुस्तम राणा | Updated: June 9, 2023 19:58 IST

कर्नाटक के शिक्षा मंत्री मधु बंगरप्पा ने आरएसएस के संस्थापक केशव बलिराम हेडगेवार के पाठों को हटाने की योजना के बारे में पूछे जाने पर कहा, "बच्चों के लिए जो कुछ भी आवश्यक है वह रहेगा और उनकी पहुंच होगी।"

Open in App
ठळक मुद्देकर्नाटक के शिक्षा मंत्री ने कहा- बच्चों के लिए जो जरूरी रहेगा वह पाठ्यक्रम में रहेगाभाजपा ने कहा- आरएसएस पर अध्याय को हटाने का प्रयास करके, कांग्रेस अपनी गलतियों को छिपाने की कोशिश कर रही हैकांग्रेस एमएलसी बीके हरिप्रसाद ने केशव हेडगेवार को "कायर" कहा

बेंगलुरु: कांग्रेस के नेतृत्व वाली कर्नाटक सरकार ने स्कूली पाठ्यपुस्तकों में सुधार करने की योजना बनाई है, जिससे सत्तारूढ़ दल और भाजपा के नेतृत्व वाले विपक्ष के बीच राजनीतिक गतिरोध पैदा हो गया है। कर्नाटक सरकार राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के संस्थापक डॉ केशव बलिराम हेडगेवार पर एक अध्याय हटाने के लिए तैयार है। डॉ हेडगेवार के एक अध्याय को पिछले साल दसवीं कक्षा के पाठ्यक्रम में शामिल किया गया था, जिसे अब मौजूदा सरकार हटाने की तैयारी में है। 

कर्नाटक से बीजेपी सांसद और युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या ने इसको लेकर सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि हेडगेवार और आरएसएस पर अध्याय को हटाने का प्रयास करके, कांग्रेस अपनी गलतियों को छिपाने की कोशिश कर रही है, जिसकी देश को कीमत चुकानी पड़ी है। उन्होंने कहा कि हेडगेवार ने स्वतंत्रता के लिए लड़ाई लड़ी और पूर्ण स्वराज की मांग कांग्रेस नेताओं के पूर्ण स्वतंत्रता के विचार से पहले ही की थी। 

वहीं कर्नाटक के शिक्षा मंत्री मधु बंगरप्पा ने आरएसएस के संस्थापक केशव बलिराम हेडगेवार के पाठों को हटाने की योजना के बारे में पूछे जाने पर कहा, "बच्चों के लिए जो कुछ भी आवश्यक है वह रहेगा और उनकी पहुंच होगी।" शुक्रवार को समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए, बंगारप्पा ने कहा कि वह पाठ्यपुस्तकों से क्या हटाया जाएगा इसका विवरण निर्दिष्ट नहीं करना चाहते हैं क्योंकि निर्णय विशेषज्ञों द्वारा किया जाएगा।

बंगारप्पा की टिप्पणी कांग्रेस एमएलसी बीके हरिप्रसाद द्वारा केशव हेडगेवार को "कायर" कहे जाने के बाद आई है और उन्होंने कहा कि आरएसएस के संस्थापक ने अंग्रेजों को छह दया याचिकाएं लिखीं। पाठ्यपुस्तक संशोधन कांग्रेस पार्टी के चुनाव घोषणापत्र के अनुसार है, जहां इसने भाजपा के सत्ता में रहने के दौरान स्कूली पाठ्यपुस्तकों में किए गए परिवर्तनों को पूर्ववत करने का वादा किया था।

टॅग्स :कर्नाटकआरएसएसBJPकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर