कर्नाटक सरकार दीपावली के दौरान पटाखों के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाएगी: मुख्यमंत्री येदियुरप्पा

By भाषा | Published: November 6, 2020 03:35 PM2020-11-06T15:35:33+5:302020-11-06T15:35:33+5:30

Karnataka government to ban use of firecrackers during Deepawali: Chief Minister Yeddyurappa | कर्नाटक सरकार दीपावली के दौरान पटाखों के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाएगी: मुख्यमंत्री येदियुरप्पा

कर्नाटक सरकार दीपावली के दौरान पटाखों के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाएगी: मुख्यमंत्री येदियुरप्पा

बेंगलुरु, छह नवंबर कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने शुक्रवार को कहा कि राज्य सरकार मौजूदा कोविड-19 महामारी के कारण दीपावली के दौरान पटाखों के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाने के आदेश जारी करेगी।

येदियुरप्पा ने कहा, "हमने इस पर (पटाखों पर प्रतिबंध) चर्चा की है, हम दीपावली के दौरान पटाखों के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाने का फैसला कर रहे हैं। सरकार जल्द ही इस संबंध में आदेश जारी करेगी।"

यहां पत्रकारों से बात करते हुए, उन्होंने कहा कि कोविड-19 महामारी और संबंधित कारणों की वजह से इस बार पटाखों के उपयोग पर प्रतिबंध लगाया जा रहा है।

उल्लेखनीय है कि राजस्थान, ओडिशा, दिल्ली सहित कई राज्यों ने पटाखों पर प्रतिबंध लगाने का फैसला किया है।

राज्य के स्वास्थ्य मंत्री के सुधाकर ने बृहस्पतिवार को कहा कि पटाखे उन लोगों के स्वास्थ्य को बुरी तरह प्रभावित कर सकते हैं जो पहले से ही कोरोना वायरस से संक्रमित हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि विशेषज्ञों ने इनके उपयोग को नियंत्रित करने की सलाह दी है।

Web Title: Karnataka government to ban use of firecrackers during Deepawali: Chief Minister Yeddyurappa

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे