लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक के नाटक में नया मोड़, 3 दिन में गिर गई बीजेपी की सरकार, येदियुरप्पा ने दिया इस्तीफा

By खबरीलाल जनार्दन | Updated: May 19, 2018 17:40 IST

कर्नाटक विधानसभा में फ्लोर टेस्‍ट के दौरान मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने विश्वास मत पेश करने के बाद इस्तीफा दे दिया है।

Open in App

बेंगलुरु, 19 मईः कर्नाटक विधानसभा में फ्लोर टेस्‍ट के दौरान मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने विश्वास मत पेश करने के बाद इस्तीफा दे दिया है। इसी के साथ 15 मई से कर्नाटक में चल रहा सियासी घमासान थम गया है। येदियुरप्पा के इस्तीफा देते ही कर्नाटक विधानसभा में फ्लोर टेस्ट टल गया है।

 इससे पहले मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने विश्वास मत पेश कर दिया है। इस दौरान उन्होंने कहा, कर्नाटक की जनता ने बीजेपी को साल 2013 की 40 सीटों की तुलना में 104 सीटें तक पहुंचाई। जबकि कांग्रेस और जनता पार्टी सेक्यूलर (जेडीएस) दोनों ही की सीटें कम हुई। इससे साफ होता है कि कर्नाटक की जनता प्रदेश में बीजेपी की सरकार लाना चाहती है।

इस दौरान उन्होंने कहा कि अगर आज चुनाव होता है तो उनकी पार्टी 150 सीटें जीतेंगे। सा‌थ ही उन्होंने कहा कि 2019 की लोकसभा में भी हम 28 की 28 सीटें जीतेंगे।

अपने भाषण में उन्होंने सिद्धारमैया को निशाने पर रखा। साथ ही कुमारस्वामी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार किसानों और समुदायों के भावनाओं का असल खयाल रखता है। जबकि कांग्रेस और जेडीएस ने लोगों साथ छलावा किया था।

विश्वास मत पेश करने के दौरान उन्होंने यह भी कहा कि हालिया प्रकरण में उन्हें जिस तरह की जिम्मेदारी मिली है, उसको उन्होंने बखुबी निभाया है। यह कहते हुए उनका गला भर आया। वे काफी भावुक अंदाज में अपना भाषण पढ़ रहे हैं। उनका भाषण कमोबेश चुनावी भाषण जैसा रहा। उन्होंने साल 2008 से लेकर अब तक की अपनी राजनैतिक यात्रा की याद दिलाते हुए अपनी बात रखी।

भाषण के दौरान बीएस येदियुरप्पा ने कहा, उन्होंने कर्नाटक की जनता के लिए जो सोचा था वो नहीं पाएगा। इससे ऐसे आसार जताए जा रहे हैं कि वे इस्तीफा देने की तैयारी कर के आए हैं। लेकिन उन्होंने यह भी कहा कि आज उनकी अग्नि परीक्षा हो रही है। लेकिन इसके बाद उन्होंने इस्तीफा दे दिया।

टॅग्स :कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2018बीएस येदियुरप्पा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकर्नाटक: पूर्व सीएम बीएस येदियुरप्पा के खिलाफ POCSO मामले में गैर-जमानती गिरफ्तारी वारंट जारी

भारतKarnataka MLC Polls 2024 live update: छह सीट, 78 प्रत्याशी और मतदान जारी, भाजपा-जदएस और कांग्रेस में टक्कर, जानें समीकरण

भारतKarnataka Legislative Council Elections: 13 जून को चुनाव, भाजपा ने सीटी रवि, रविकुमार और एमजी मुले को दिया टिकट, जानें किसके पास कितने विधायक

भारतKarnataka LS polls 2024: 28 में से 25 सीट जीतेंगे, पूर्व मुख्यमंत्री येदियुरप्पा ने कहा- माहौल बहुत अच्छा, जहां भी जाते हैं लोग कहते हैं ‘मोदी-मोदी’

भारतNarendra Modi In Bagalkote: 'आपके बच्चे भूखे मर जाएं ऐसी स्थिति पैदा करेंगे', कांग्रेस पर बरसे मोदी

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह