लाइव न्यूज़ :

Karnataka government:  अपनी पार्टी पर हमला, किसानों के लिए कोई योजना नहीं, क्या मुझे आपसे झूठ बोलना चाहिए और नाटक करना चाहिए?, विधायक भरमगौड़ा कागे बोले- कुछ नहीं किया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 12, 2024 14:34 IST

Karnataka government: किसानों के लिए कोई योजना नहीं लाई जा रही है। आपको यह समझना चाहिए। क्या मुझे आपसे झूठ बोलना चाहिए और नाटक करना चाहिए? अगर चावल और अन्य फसलें नहीं उगाई जाएंगी तो देश क्या खाएगा?

Open in App
ठळक मुद्देक्या हमें करेंसी नोट खाने चाहिए? पहले किसानों की अस्तित्व बचाने में मदद करें।क्या मुझे इस्तीफा दे देना चाहिए? सरकार कुछ क्यों नहीं कर पा रही है? अपनी असमर्थता व्यक्त कर रहा हूं तो आप अंदाजा लगा सकते हैं कि हम इस व्यवस्था में कैसे रह रहे हैं।

Karnataka government:कांग्रेस पार्टी के विधायक भरमगौड़ा कागे उर्फ ​​राजू कागे ने शुक्रवार को राज्य में सत्तारूढ़ अपनी ही पार्टी की सरकार पर किसानों के लिए कुछ नहीं करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि वह पिछले एक साल से इस बात को उजागर कर रहे हैं। राज्य में किसानों का अस्तित्व बचाने के लिए कोई योजना शुरू नहीं किये जाने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कृषि संबंधी मुद्दों को लेकर बेंगलुरु स्थित ‘विधान सौध’ (राज्य विधानमंडल और सचिवालय) में अपनी जान देने की धमकी दी। कागे ने बेलगावी जिले में अपने कागवाड निर्वाचन क्षेत्र के तवाशी गांव में एक कार्यक्रम में कहा, ‘‘किसानों के लिए कोई योजना नहीं लाई जा रही है। आपको यह समझना चाहिए। क्या मुझे आपसे झूठ बोलना चाहिए और नाटक करना चाहिए? अगर चावल और अन्य फसलें नहीं उगाई जाएंगी तो देश क्या खाएगा?

क्या हमें करेंसी नोट खाने चाहिए? पहले किसानों की अस्तित्व बचाने में मदद करें।’’ कागे ने कहा कि वह बेकार नहीं बैठे हैं, वह लोगों के मुद्दों को सरकारी स्तर पर उठाते रहे हैं लेकिन प्रशासन कोई जवाब नहीं दे रहा है। उन्होंने उपस्थित पत्रकारों से इसे उजागर करने की अपील की।

उन्होंने कहा, ‘‘क्या मुझे इस्तीफा दे देना चाहिए? सरकार कुछ क्यों नहीं कर पा रही है? हमें सत्ता में क्यों रहना चाहिए? सत्ताधारी दल का विधायक होने के नाते अगर मैं अपनी असमर्थता व्यक्त कर रहा हूं तो आप अंदाजा लगा सकते हैं कि हम इस व्यवस्था में कैसे रह रहे हैं।’’

टॅग्स :कर्नाटककांग्रेससिद्धारमैया
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी