कर्नाटक में बारिश से मरने वालों की संख्या 13 पहुंची, मुख्यमंत्री येदियुरप्पा ने की हालातों की समीक्षा

By भाषा | Published: October 23, 2019 11:25 PM2019-10-23T23:25:20+5:302019-10-23T23:25:20+5:30

शीर्ष अधिकारियों ने बताया कि मुख्य सचिव टीएम विजयभास्कर की उपस्थिति में मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने प्रभावित 16 जिलों (अधिकतर उत्तर कर्नाटक के) के उपायुक्त के साथ वीडियो कांफ्रेंस के जरिये हालात की समीक्षा की।

karnataka flood death toll reaches 13, cm yeddyurappa review meeting | कर्नाटक में बारिश से मरने वालों की संख्या 13 पहुंची, मुख्यमंत्री येदियुरप्पा ने की हालातों की समीक्षा

File Photo

Highlightsकर्नाटक के कई हिस्सों में गत दो महीने में दूसरी बार आई बाढ़ में मरने वालों की संख्या 13 तक पहुंच गई हैं। पिछले हफ्ते से आई बाढ़ के मद्देनजर मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने बुधवार को अधिकारियों को त्वरित आधार पर राहत कार्य चलाने और दीपावली की छुट्टी होने के बावजूद जिम्मेदारियों का निवर्हन करने को कहा है।

कर्नाटक के कई हिस्सों में गत दो महीने में दूसरी बार आई बाढ़ में मरने वालों की संख्या 13 तक पहुंच गई हैं। पिछले हफ्ते से आई बाढ़ के मद्देनजर मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने बुधवार को अधिकारियों को त्वरित आधार पर राहत कार्य चलाने और दीपावली की छुट्टी होने के बावजूद जिम्मेदारियों का निवर्हन करने को कहा है।

अद्यतन आधिकारिक जानकारी के मुताबिक 18 अक्टूबर को शुरू बारिश के दूसरे दौर में 13 लोगों की मौत हुई है और करीब 10 हजार मकानों को नुकसान पहुंचा है। 16 जिलों के सात हजार लोग बेघर हुए हैं जिनमें उत्तर कर्नाटक का बेलगावी भी शामिल है जहां अगस्त में भी भीषण बाढ़ आई थी।

शीर्ष अधिकारियों ने बताया कि मुख्य सचिव टीएम विजयभास्कर की उपस्थिति में मुख्यमंत्री ने प्रभावित 16 जिलों (अधिकतर उत्तर कर्नाटक के) के उपायुक्त के साथ वीडियो कांफ्रेंस के जरिये हालात की समीक्षा की।

मुख्यमंत्री कार्यालय ने बयान में कहा, ‘‘ दुर्भाग्यवश 13 लोगों की जान बाढ़ की वजह से गई है और 10,038 घरों को नुकसान पहुंचा है। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को और जिनके घर क्षतिग्रस्त हुए हैं उन्हें तत्काल मुआवजा देने का निर्देश दिया है।’’

येदियुरप्पा ने अधिकारियों से कहा कि प्रभावित इलाकों के अधिकारी दीपावली की छुट्टी पर न जाएं बल्कि बाढ़ प्रभावित की जरूरत के अनुसार कार्य करें। अधिकारियों को राहत कार्य तेज करने का निर्देश देने के साथ येदियुरप्पा ने बताया कि राष्ट्रीय आपदा मोचन बल की छह टीमें और सेना की एक टुकड़ी भी प्रभावित इलाकों में तैनात की गई है। 

Web Title: karnataka flood death toll reaches 13, cm yeddyurappa review meeting

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे