लाइव न्यूज़ :

Karnataka Elections 2023: 22 मार्च को जारी होगी कांग्रेस प्रत्याशियों की पहली लिस्ट, मौजूदा विधायकों को दोबारा टिकट मिलने की संभावना

By रुस्तम राणा | Updated: March 18, 2023 17:36 IST

र्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी (केपीसीसी) के नेताओं ने पार्टी की चुनावी रणनीति पर चर्चा करने और उम्मीदवारों की पहली सूची को अंतिम रूप देने के लिए शनिवार को नई दिल्ली में पार्टी के शीर्ष अधिकारियों से मुलाकात की। 

Open in App
ठळक मुद्देसिद्धारमैया ने कहा कांग्रेस उम्मीदवारों की पहली सूची उगादी के दिन (22 मार्च) जारी की जाएगीरिपोर्ट्स के मुताबिक, उम्मीदवारों की पहली लिस्ट में कांग्रेस के 125 नाम शामिल होने की उम्मीद हैडीके शिवकुमार ने कहा कि ज्यादातर मौजूदा विधायकों के अपने विधायक टिकट बरकरार रखने की संभावना

बेंगलुरु: कर्नाटक में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस प्रत्याशियों की पहली सूची आने वाले उगादी पर्व में जारी की जाएगी। शनिवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सिद्धारमैया ने कहा कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस उम्मीदवारों की पहली सूची उगादी के दिन (22 मार्च) जारी की जाएगी। 

कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी (केपीसीसी) के नेताओं ने पार्टी की चुनावी रणनीति पर चर्चा करने और उम्मीदवारों की पहली सूची को अंतिम रूप देने के लिए शनिवार को नई दिल्ली में पार्टी के शीर्ष अधिकारियों से मुलाकात की। 

नई दिल्ली में पत्रकारों से बात करते हुए कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा, "हमने अपनी चुनावी रणनीति और चुनाव प्रचार में भ्रष्ट भाजपा सरकार को कैसे बेनकाब किया जाए, इस पर चर्चा की। उगादि की सुबह कांग्रेस विधायक उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की जाएगी और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) नामों की घोषणा करेगी।” 

उगादि को कर्नाटक में एक शुभ दिन और एक नए साल के रूप में मनाया जाता है। सिद्धारमैया ने यह भी पुष्टि की कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी 20 मार्च को कर्नाटक के बेलागवी का दौरा करेंगे। उन्होंने कहा, “राहुल गांधी एक युवा रैली में भाग लेने के लिए बेलगावी जाएंगे और इसकी तैयारी चल रही है। वह सोमवार को कर्नाटक में होंगे।” भारत जोड़ो यात्रा के बाद राहुल गांधी का कर्नाटक का यह पहला दौरा होगा।

इस बीच, केपीसीसी के अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने कहा कि ज्यादातर मौजूदा विधायकों के अपने विधायक टिकट बरकरार रखने की संभावना है। उन्होंने कहा “कांग्रेस के मौजूदा विधायकों ने शानदार काम किया है और उन्हें एक बार फिर टिकट मिलने की संभावना है। आलाकमान ने केपीसीसी द्वारा सुझाए गए अधिकांश नामों को मंजूरी दे दी है।” 

रिपोर्ट्स के मुताबिक, उम्मीदवारों की पहली लिस्ट में कांग्रेस के 125 नाम शामिल होने की उम्मीद है। पार्टी विधानसभा चुनाव में 224 में से कम से कम 150 सीटें जीतने का लक्ष्य लेकर चल रही है। कर्नाटक में विधानसभा चुनाव मई में होने की संभावना है।

टॅग्स :विधानसभा चुनाव 2023Karnataka Assemblyकांग्रेससिद्धारमैया
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील