लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक में रैलियों का महामेलाः पीएम मोदी तीन और राहुल गांधी संबोधित करेंगे चार जनसभाएं, जानें आज का पूरा कार्यक्रम

By आदित्य द्विवेदी | Updated: May 3, 2018 08:57 IST

कर्नाटक चुनाव में बीजेपी ने जीत का दारोमदार पीएम नरेंद्र मोदी के जिम्मे डाल दिया है। वो चुनाव प्रचार के दौरान 21 रैलियां करेंगे। पहले कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा था कि वो 15 रैलियां करेंगे।

Open in App

बेंगलुरु, 03 मईः कर्नाटक में चुनाव प्रचार पूरे शबाब पर है। गुरुवार को प्रदेश में रैलियों का महामेला है। भारतीय जनता पार्टी नेता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन जनसभाओं में शामिल होंगे वहीं कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी चार नुक्कड़ सभाओं को संबोधित करेंगे। कर्नाटक चुनाव में बीजेपी ने जीत का दारोमदार पीएम नरेंद्र मोदी के जिम्मे डाल दिया है। वो चुनाव प्रचार के दौरान 21 रैलियां करेंगे। पहले कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा था कि वो 15 रैलियां करेंगे। चुनाव प्रचार में राहुल गांधी भी पीछे नहीं हैं। वो मुखर होकर बीजेपी और पीएम नरेंद्र मोदी पर हमला बोल रहे हैं। गुरुवार को राहुल गांधी की चार रैलियां हैं। कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए 12 मई को मतदान और 15 मई को नतीजे घोषित किए जाएंगे।

यह भी पढ़ेंः- चुनाव स्पेशल: कर्नाटक के ये दिग्गज क्यों लड़ रहे हैं दो सीटों से चुनाव!

नरेंद्र मोदी का कार्यक्रमः-

12:30 PM- कलबुरगी के नवोदय विद्या ग्राउंड में जनसभा को संबोधित करेंगे।03:00 PM- बल्लारी के डिस्ट्रिक्ट स्टेडियम में जनसभा को संबोधित करेंगे।05:30 PM- उत्तरी बेंगलुरु में एक जनसभा को संबोधित करेंगे।

राहुल गांधी का कार्यक्रमः-

12:20 PM- बिदार के औरद में नुक्कड़ सभा करेंगे।02:25 PM- बिदार के भैकी में नुक्कड़ सभा करेंगे।04:00 PM- बिदार के हुमनाबाद में नुक्कड़ सभा करेंगे।06:30 PM- बिदार में नुक्कड़ सभा करेंगे।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी कर्नाटक में डेरा जमा चुके हैं। वो 3, 4 और 5 मई को 11 जनसभाएं संबोधित करेंगे। बीजेपी सूत्रों के मुताबिक 3 मई को योगी आदित्यनाथ सिरसी, सागर, बेलूर और होनल्ली में जनसभाएं करेंगे। अगले दिन वो हलियाला, मुद्देबिहल, मुधोल, टेरडला में रैली करेंगे। 5 मई को सेदन और बल्की में भी जनसभाएं करेंगे। इसके अलावा कई मठ भी जा सकते हैं।

भारतीय जनता पार्टी की ओर से एक ओर जहां बीएस येदियुरप्पा मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार हैं, वहीं कांग्रेस की ओर से सीएम सिद्धारमैया ही हैं। जनता दल सेकुलर ने एचडी कुमारास्वामी को मुख्यमंत्री पद का दावेदार बनाया है। सारी तस्वीर 15 मई के चुनावी नतीजों में साफ हो जाएगी।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें

टॅग्स :कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2018राहुल गाँधीनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण