लाइव न्यूज़ :

Karnataka Elections 2023: बीजेपी ने ’एक परिवार, एक टिकट’ के नियम का उल्लंघन करते हुए चार राजनीतिक परिवारों के दो-दो सदस्यों को दिया टिकट

By अनुभा जैन | Updated: April 14, 2023 16:37 IST

बीजेपी के दिग्गज नेता बीएस येदियुरप्पा ने विधानसभा में 7 बार शिकारीपुरा सीट का प्रतिनिधित्व किया, यहां इस सीट के दावेदार के रूप में येदियुरप्पा के बेटे बी.वाई विजयेंद्र इस बार उम्मीदवार हैं और विजयेंद्र के भाई बीवाई राघवेंद्र शिवमोग्गा से सांसद हैं।

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा के 212 उम्मीदवारों में से कई ’भाई-भतीजावाद’ या ’परिवारवाद’ के कारण सूची में शामिल पार्टी ने ’एक परिवार, एक टिकट’ के नियम का उल्लंघन करते हुए चार राजनीतिक परिवारों के दो-दो सदस्यों को टिकट दिया

बेंगलुरु: भाजपा जो विपक्षी पार्टी कांग्रेस पर वंशवाद की राजनीति को बढ़ावा देने का आरोप लगाती आई है ने इस बार 10 मई को होने वाले आगामी विधानसभा चुनावों के लिए परिवारवाद को आगे बढ़ाते हुए सात नए चेहरों सहित 25 दावेदारों को मैदान में उतारा है जिसमें पिता-पुत्र, भाई और पारिवारिक रिश्तेदार शामिल हैं। भाजपा द्वारा घोषित 212 में से कम से कम दो दर्जन उम्मीदवार भाई-भतीजावाद के कारण सूची में हैं।

बीजेपी के दिग्गज नेता बीएस येदियुरप्पा ने विधानसभा में 7 बार शिकारीपुरा सीट का प्रतिनिधित्व किया, यहां इस सीट के दावेदार के रूप में येदियुरप्पा के बेटे बी.वाई विजयेंद्र इस बार उम्मीदवार हैं और विजयेंद्र के भाई बीवाई राघवेंद्र शिवमोग्गा से सांसद हैं। इस तरह पार्टी ने ’एक परिवार, एक टिकट’ के नियम का उल्लंघन करते हुए चार राजनीतिक परिवारों के दो-दो सदस्यों को टिकट दिया है।

इसके अलावा भाजपा पार्टी ने कुछ परिवारों को दो-दो टिकट दिए हैं। जरखोली बंधुओं- रमेश और बालचंद्र को बीजेपी का टिकट दिया गया है। इसी तरह दिवंगत मंत्री उमेश कट्टी के परिवार यानी उनके बेटे निखिल कट्टी और भाई रमेश कट्टी को दो-दो टिकट मिले हैं। 

भगवा पार्टी में खनन व्यवसायी गली जनार्दन रेड्डी के भाई सोमशेखर रेड्डी और करुणाकर रेड्डी उम्मीदवार हैं। कई विधायक और राजनीतिक कनेक्शन रखने वाले नेताओं को भी टिकट मिला है। जैसे चिंचोली से गुलबर्गा सांसद उमेश जाधव के बेटे अविनाश जाधव उम्मीदवार हैं। 

निप्पनी विधायक, मंत्री शशिकला जोले चिक्कोडी सांसद अन्नासाहेब जोले की पत्नी हैं। पर्यटन मंत्री आनंद सिंह के बेटे सिद्धार्थ सिंह को भाजपा ने विजयनगर से उतारा है। सांसद तेजस्वी सूर्या के चाचा विधायक एल.ए रवि सुब्रमण्य हैं। परिवहन मंत्री बी श्रीरामुलु और उनके भतीजे टीएच सुरेश बाबू दोनों भाजपा के उम्मीदवार हैं।

एआईसीसी के प्रवक्ता गौरव वल्लभ ने कहा कि भाजपा द्वारा घोषित प्रत्येक 6 उम्मीदवारों में से एक को परिवारवाद का आशीर्वाद प्राप्त है। कांग्रेस और गांधी परिवार को निशाना बनाने के लिए व्यापक रूप से इस्तेमाल किए जाने वाले पीएम मोदी के उपहास का मुकाबला करने के लिए कांग्रेस पार्टी ने पारिवारिक संबंधों की भाजपा सूची अधिकाधिक प्रचारित करनी शुरू कर दी है।

बीजेपी महासचिव एन.रवि कुमार ने कहा, ’मैं मानता हूं कि बीजेपी में कुछ ऐसे उदाहरण हैं जहां परिवार के सदस्यों या बच्चों को टिकट दिया गया है। लेकिन जब राष्ट्रीय नेतृत्व के पदों की बात आती है तो पार्टी में विविधता देखें और उसकी तुलना कांग्रेस या जद (एस) से करें। इन दोनों पार्टियों में पूरा शो परिवार चलाते हैं।’

गौरतलब है कि कांग्रेस द्वारा घोषित 166 उम्मीदवारों में से 37 दावेदारों के परिवार के सदस्य हैं जो राजनेता हैं। इसी तरह जद (एस) में करीब 10 उम्मीदवार नेताओं के रिश्तेदार हैं।

टॅग्स :कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023BJPबीएस येदियुरप्पातेजस्वी सूर्या
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?