लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक: कांग्रेस महासचिव पर लगा सरेआम गुंडागर्दी का आरोप, FIR के बाद पार्टी ने किया निलंबित

By स्वाति सिंह | Updated: February 18, 2018 12:18 IST

मोहम्मद हैरिस ने बेंगलुरु के यूबी सिटी रेस्टोरेंट में कथित तौर पर सरेआम मार-पीट के आरोप लगे हैं। इसके साथ ही उन्होंने इलाज के लिए अस्पताल पहुंचे उस व्यक्ति को धमकी भी दी।

Open in App

बेंगलुरू, 18 फरवरी: कर्नाटक के बेंगलुरू में युवा कांग्रेस के महासचिव मोहम्मद हैरिस नालापड के साथ 10 अन्य लोगों के खिलाफ स्थानीय पुलिस ने रविवार को एफआइआर दर्ज किया है। मोहम्मद हैरिस ने बेंगलुरु के यूबी सिटी रेस्टोरेंट में कथित तौर पर सरेआम मार-पीट की हैं। इसके साथ ही उन्होंने इलाज के लिए अस्पताल पहुंचे उस व्यक्ति को धमकी भी दी। बता दें कि मोहम्मद हैरिस नालापड हरीश शांतिनगर से कांग्रेस विधायक एनए हरीश के बेटे हैं। 

इसके तुरंत बाद ही कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस समिति के अध्यक्ष परमेश्वर ने मोहम्मद हैरिस नालापड को पार्टी से 6 साल तक के लिए निलंबित कर दिया है। बता दें कि कर्नाटक में मार्च-अप्रेल के बीच विधानसभा चुनाव होने हैं, जिसके चलते चुनावी रैलियां शुरू हो गई हैं। मोहम्मद हैरिस नालापड को मई 2017 में कांग्रेस द्वारा आयोजित चुनाव में विजयी होने के बाद युवा कांग्रेस के महासचिव नियुक्त किया गया था। इसके साथ ही वह नालापड ग्रुप ऑफ कंपनी के निदेशक भी है।

पुलिस इस रेस्तरां के मालिक और अन्य लोगों से भी पूछताछ कर रही है। 2016 में इनके भाई उमर पर बेंगलुरू के शांतिनगर में पब के बाहर एक व्यक्ति पर हमला करने का आरोप है।  इसके बाद कहा गया था कि  तब पुलिस से इस घटना के मामले में एफआईआर दर्ज करने से इनकार कर दिया था।  पब के मालिक ने रिपोर्ट में उमर के इस घटना में शामिल नहीं होने की बात कही थी।  

टॅग्स :कर्नाटककांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह