लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक: कांग्रेस के बागी विधायक रोशन बेग से सीआईडी हेडक्वार्टर में हो रही है पूछताछ, IMA फ्रॉड केस से जुड़ा है मामला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 16, 2019 10:43 IST

रोशन बेग को इस केस में पूछताछ के लिए 11 जुलाई और 15 जुलाई को बुलाया जा चुका है. 18 जुलाई को कुमारस्वामी विधानसभा में अपना बहुमत साबित करने वाले हैं ऐसे में पार्टी ये दुरुस्त कर लेना चाहती है कि विधायक अंतिम समय में अपना पाला नहीं बदले.

Open in App
ठळक मुद्देIMA फ्रॉड केस एक पोंज़ी स्कीम है जिसके तहत 40 हजार निवेशकों को चूना लगाया गया है. बीते कई दिनों ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि रोशन बेग बीजेपी में शामिल हो सकते हैं. रोशन बेग को इस केस में पूछताछ के लिए 11 और 15 जुलाई को बुलाया जा चुका है.

कर्नाटक में चल रहे राजनीतिक उठापटक के बीच कांग्रेस के बागी विधायक रोशन बेग से सीआईडी हेडक्वार्टर में पूछताछ जारी है. बीते शाम रोशन बेग को बैंगलोर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर डिटेंड कर लिया गया था, जब वो एक चार्टर प्लेन से पुणे जाने की तैयारी कर रहे थे.

रोशन बेग कांग्रेस के उन विधायकों में शुमार हैं जिन्होंने इस्तीफा देकर सरकार को खतरे में डाल दिया है. 

रोशन बेग कल बीजेपी के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा के पर्सनल सेक्रेटरी संतोष के साथ पुणे जाने के लिए एयरपोर्ट पहुंचे थे. आईएमए फ्रॉड केस की जांच के लिए बनायी गई एसआईटी ने उन्हें एयरपोर्ट पर ही हिरासत में ले लिया. 

कांग्रेस और जेडीएस के 13 बागी विधायक मुंबई के एक होटल में ठहरे हुए हैं. बीते कई दिनों ऐसा अनुमान जताया जा रहा है कि रोशन बेग बीजेपी में शामिल हो सकते हैं. 

IMA फ्रॉड केस एक पोंज़ी स्कीम है जिसके तहत 40 हजार निवेशकों को चूना लगाया गया है. 

रोशन बेग को इस केस में पूछताछ के लिए 11 और 15 जुलाई को बुलाया जा चुका है. 18 जुलाई को कुमारस्वामी विधानसभा में अपना बहुमत साबित करने वाले हैं ऐसे में पार्टी ये दुरुस्त कर लेना चाहती है कि विधायक अंतिम समय में अपना पला नहीं बदले. 

कर्नाटक के सीएम कुमारस्वामी ने भी रोशन बेग को हिरासत में लिए जाने पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मैंने सुना है कि जब एसआईटी रोशन बेग को हिरासत में लेने बैंगलोर एयरपोर्ट पहुंची तो येदियुरप्पा के पीएस संतोष वहां से भाग खड़े हुए. 

टॅग्स :कर्नाटक सियासी संकटएचडी कुमारस्वामीबीएस येदियुरप्पासिद्धारमैया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकांग्रेस के साथ मेरा 'जबरन विवाह' हुआ था, मुझे 'तलाक' लेना पड़ा?, खरगे के बयान पर पूर्व पीएम देवगौड़ा बोले?, वीडियो

ज़रा हटकेबेटा सड़क पर झगड़ा मत करो?, मना किया तो बुजुर्ग मां को धक्का दिया?, ऐसी गुंडागर्दी को क्यों बर्दाश्त किया जा रहा?

भारतसंसद में हंसी मजाक?, खरगे के भाषण पर पीएम मोदी की हंसी, देवेगौड़ा जी ने कांग्रेस से किया प्यार और मोदी जी से कर ली शादी?, वीडियो

भारतकर्नाटक में 16 वर्ष से कम उम्र के बच्चे नहीं यूज कर पाएंगे सोशल मीडिया, सीएम मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने लगाया प्रतिबंध

भारत10 तारीख को MLA और MLC की डिनर मीटिंग?, कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने कहा- बदलाव होने की संभावना?

भारत अधिक खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां