लाइव न्यूज़ :

कर्नाटकः कांग्रेस के कई विधायक भाजपा में आने को तैयार, पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा बोले-140 से ज्यादा सीटें जीतेंगे

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 20, 2021 22:02 IST

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने सोमवार को कहा कि भाजपा 140 से ज्यादा सीटें जीतकर सत्ता में वापसी करेगी।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस के नेता विभिन्न दलों के नेताओं के साथ संपर्क साधने का प्रयास कर रहे हैं।सिद्धरमैया ने आज कहा कि अगर कोई स्वेच्छा से पार्टी में शामिल होना चाहता है तो उसपर विचार किया जाएगा। शिवकुमार (कनार्टक प्रदेश कांग्रेस समिति के अध्यक्ष) या किसी अन्य के ऐसे प्रयास सफल नहीं होंगे।

बेंगलुरुः भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने सोमवार को दावा किया कि कांग्रेस के कई विधायक भाजपा में शामिल होने के लिए तैयार हैं।

कांग्रेस द्वारा भाजपा नेताओं को लुभाने के प्रयास संबंधी उनके बयान पर पत्रकारों ने उनसे सवाल किया था। उन्होंने कहा, ‘‘वे (कांग्रेस) पक्का ऐसे प्रयास करेंगे, लेकिन पहले से ही कांग्रेस के कई विधायक हमारे साथ आने को तैयार हैं। आपको जल्दी पता चलेगा कि वे लोग कौन हैं। इसलिए, शिवकुमार (कनार्टक प्रदेश कांग्रेस समिति के अध्यक्ष) या किसी अन्य के ऐसे प्रयास सफल नहीं होंगे।’’

उन्होंने कहा कि भाजपा 140 से ज्यादा सीटें जीतकर सत्ता में वापसी करेगी। दावणगेरे में भाजपा राज्य कार्यकारिणी की बैठक को रविवार को संबोधित करते हुए वरिष्ठ नेता येदियुरप्पा ने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि वे विपक्ष को हल्के में ना लें क्योंकि उनकी अपनी रणनीति और ताकत है और कांग्रेस के नेता विभिन्न दलों के नेताओं के साथ संपर्क साधने का प्रयास कर रहे हैं।

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि शिवकुमार पार्टी (भाजपा) के नेताओं से संपर्क साधने का प्रयास कर रहे हैं लेकिन वह सफल नहीं होंगे। इसबीच, राजस्व मंत्री आर. अशोक ने कहा कि भाजपा की राज्य इकाई ने विभिन्न दलों के नेताओं को पार्टी में शामिल करने के लिए शीर्ष नेतृत्व की अनुमति मांगी है और उसे फैसले का इंतजार है।

उन्होंने कहा, ‘‘सूची (पार्टी में शामिल होने के इच्छुक नेताओं की) पहले ही केन्द्रीय नेतृत्व को भेज दी गयी है।’’ लेकिन, भाजपा नेताओं से संपर्क साधने संबंधी येदियुरप्पा के दावे पर शिवकुमार ने कहा कि वह अपनी पार्टी की रणनीति का खुलासा नहीं करना चाहेंगे।

उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा, ‘‘मैं हमारी रणनीति का खुलासा क्यों करूंगा? मैं हमारी रणनीति का खुलासा नहीं करना चाहता। कौन किसके साथ है... कौन किसके साथ जाना/आना चाहता है। येदियुरप्पा ने कुछ कहा है, अशोक ने भी कुछ कहा है और कुछ अन्य नेताओं ने भी कुछ कहा होगा, कुछ वक्त इंतजार करते हैं।’’ विधानसभा में विपक्ष के नेता सिद्धरमैया ने आज कहा कि अगर कोई स्वेच्छा से पार्टी में शामिल होना चाहता है तो उसपर विचार किया जाएगा। 

टॅग्स :कर्नाटकBJPकांग्रेसबीएस येदियुरप्पासिद्धारमैया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों