लाइव न्यूज़ :

Karnataka Congress: कर्नाटक में भाजपा को हराने के लिए तीन और उप मुख्यमंत्री बनाओ, सहकारी मंत्री राजन्ना ने कहा-वीरशैव-लिंगायत, अजा-अजजा और अल्पसंख्यक समुदाय से हो, देखें वीडियो

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 20, 2023 16:24 IST

Karnataka Congress: वीरशैव-लिंगायत, अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति और अल्पसंख्यक समुदायों के लोगों को उप मुख्यमंत्री का पद दिया जाना चाहिए।

Open in App
ठळक मुद्देमंत्री ने पहली बार यह प्रस्ताव 16 सितंबर को सार्वजनिक रूप से पेश किया।मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने इस तरह का विचार प्रकट करने के लिए कहा है।मुद्दे पर कांग्रेस नेतृत्व से बात करेंगे।

Karnataka Congress: कर्नाटक में तीन और उप मुख्यमंत्री बनाने की मांग को दोहराते हुए राज्य के सहकारी मंत्री के.एन.राजन्ना ने बुधवार को कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के हित को ध्यान में रखते हुए उनके प्रस्ताव में कुछ भी गलत नहीं है। उन्होंने कहा कि यह प्रस्ताव किसी के उकसावे में आकर पेश नहीं किया गया है।

राजन्ना ने कहा कि वीरशैव-लिंगायत, अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति और अल्पसंख्यक समुदायों के लोगों को उप मुख्यमंत्री का पद दिया जाना चाहिए। उन्होंने इन कयासों को भी बकवास करार दिया कि मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने इस तरह का विचार प्रकट करने के लिए कहा है। मंत्री ने पहली बार यह प्रस्ताव 16 सितंबर को सार्वजनिक रूप से पेश किया।

उन्होंने कहा कि वह इस मुद्दे पर कांग्रेस नेतृत्व से बात करेंगे। राजन्ना ने कहा, ‘‘ मैंने जाति या समुदाय आधारित तीन और उप मुख्यमंत्री बनाने का प्रस्ताव पेश किया, मुझे समझ नहीं आ रहा है कि इसमें गलत क्या है? मैंने पार्टी के हित में कांग्रेस नेतृत्व से इस पर विचार करने का अनुरोध किया है।

अगर पार्टी नेतृत्व उचित समझेगा तो वह इसे लागू करेगा, अगर वह उचित नहीं समझेगा तो छोड़ देगा, इसमें कुछ भी गलत नहीं है।’’ राजन्ना ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा, ‘‘ मीडिया के कुछ धड़ों में खबर चल रही है कि तीन उप मुख्यमंत्रियों का प्रस्ताव मैंने मुख्यमंत्री सिद्धरमैया के कहने पर दिया। न तो मैं सिद्धरमैया से इस मुद्दे पर मिला और न ही इस प्रस्ताव को उनके समक्ष रखा।

इस बारे में कोई चर्चा नहीं की गई।’’ इस समय सिद्धरमैया मंत्रिमंडल में एक मात्र उप मुख्यमंत्री वोक्कालिगा समुदाय के डी.के.शिवकुमार हैं। वह राज्य में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष भी हैं। कांग्रेस के एक धड़े का कहना है कि राजन्ना का बयान सिद्धरमैया गुट की योजना का हिस्सा है जो शिवकुमार को नियंत्रण में रखना चाहता है।

चर्चा है कि राज्य सरकार का ढाई साल का कार्यकाल पूरा होने के बाद वह मुख्यमंत्री पद पर दावेदारी कर सकते हैं। ऐसे में सरकार और पार्टी दोनों में उनके प्रभाव को सीमित करने के लिए यह बयान दिलवाया गया। शिवकुमार के महत्व को कम करने के लिए तीन और उप मुख्यमंत्री बनाने का प्रस्ताव लाने के आरोपों पर सफाई देते हुए राजन्ना ने कहा कि ‘यह सच्चाई से कहीं दूर है।

आगामी लोकसभा चुनाव पार्टी, देश और इस सरकार के लिए अहम है। हमें (कांग्रेस) कर्नाटक में और सीट जीतनी होगी। अगर हम कम सीट जीतते हैं तो वो (भारतीय जनता पार्टी) कहेंगे कि हमने जनादेश खो दिया है और हमें इस्तीफा देना चाहिए...इसलिए हमें लोकसभा की अधिक सीटें जीतनी हैं। इसके लिए मैंने तीन और उप मुख्यमंत्री का विचार सामने रखा।’

टॅग्स :कर्नाटकसिद्धारमैयाकांग्रेसDK Shivakumar
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?