लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक: मुख्यमंत्री के चयन के लिए कांग्रेस विधायक दल की बैठक आज शाम बेंगलुरु में

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: May 14, 2023 11:06 IST

कांग्रेस पार्टी ने कर्नाटक में अलगे मुख्यमंत्री के चयन के लिए रविवार शाम 5 बजे विधायक दल की बैठक राजधानी बेंगलुरु में बुलाई है।

Open in App
ठळक मुद्देकर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में अलगे मुख्यमंत्री के चयन के कांग्रेस ने शाम 5 बजे बुलाई बैठकनवनिर्वाचित विधायकों को उनके निर्वाचन क्षेत्र से बेंगलुरु लाने के लिए विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं कांग्रेस ने मुख्यमंत्री चयन के लिए पार्टी पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए हैं, जो शाम तक बेंगलुरु पहुंच जाएंगे

बेंगलुरु: कर्नाटक में भाजपा को सत्ता से बेदखल करने और भारी बहुमत के साथ एकतरफा जीत दर्ज करने वाली कांग्रेस पार्टी सूबे के अलगे मुख्यमंत्री के चयन के लिए रविवार शाम 5 बजे विधायक दल की बैठक करेगी। इस संबंध में जानकारी देते हुए कर्नाटक कांग्रेस के प्रभारी और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव रणदीप सुरजेवाला ने पार्टी विधायकों की बैठक में नये मुख्यमंत्री का चुनाव आपसी फैसले के आधार पर लिया जाएगा। 

इस संबंध में पार्टी सूत्रों ने बताया कि सभी नवनिर्वाचित विधायकों को उनके निर्वाचन क्षेत्र से बेंगलुरु लाने के लिए विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं और बैठक में मुख्यमंत्री के चयन के लिए पार्टी पर्यवेक्षक भी नियुक्त किए गए हैं, जो शाम तक बेंगलुरु पहुंच जाएंगे।

इससे पहले शनिवार को प्रदेश विधानसभा के संपन्न हुए मतगणना में भारी बहुमत हासिल किया और भारतीय जनता पार्टी को उसके एकमात्र दक्षिणी गढ़ से बेदखल कर दिया। 

कांग्रेस ने 10 साल बाद कर्नाटक में अपने दम पर सत्ता में वापसी की है। निर्वाचन आयोग द्वारा जारी परिणामों के मुताबिक 224 सदस्यीय विधानसभा में कांग्रेस ने 136 सीटों पर जीत हासिल की है। 1989 के विधानसभा चुनाव के बाद यह कांग्रेस की सबसे बड़ी जीत है। भाजपा ने 65 सीटों पर जीत दर्ज की है। जनता दल (सेक्युलर) के खाते में 19 सीटें आईं। जबकि एक-एक सीट पर कल्याणा राज्य प्रगति पक्ष तथा सर्वोदय कर्नाटक पक्ष के, जबकि दो सीट पर निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है। 

पिछले साल दिसंबर में हिमाचल प्रदेश के बाद भाजपा की यह दूसरी हार है। राज्य में 10 मई को मतदान हुआ था। अधिकांश एग्जिट पोल में त्रिशंकु विधानसभा की भविष्यवाणी की गई थी। नतीजे आने के बाद मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने हार स्वीकार करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री और पार्टी कार्यकर्ताओं सहित सभी के काफी प्रयासों के बावजूद भाजपा इस चुनाव में अपनी छाप नहीं छोड़ सकी। 

गौरतलब है कि कांग्रेस ने 1989 के विधानसभा चुनाव में 178 सीटों पर जीत दर्ज की थी। जिसके बाद लिंगायत नेता वीरेंद्र पाटिल को मुख्यमंत्री बनाया गया था। हालांकि अगले चुनाव में कांग्रेस 34 सीटों पर सिमट गई थी। इसके बाद 1999 के चुनाव में कांग्रेस ने 132 सीटें और 2013 के चुनाव में 122 सीटें जीती थी।

टॅग्स :कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023कांग्रेसBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो