लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक: कांग्रेस ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव में पार्टी के खराब प्रदर्शन की जांच को बनाई समिति

By भाषा | Updated: June 4, 2019 05:09 IST

Open in App

लोकसभा चुनावों में करारी शिकस्त का सामना करने के बाद कांग्रेस की कर्नाटक इकाई ने हाल के संसदीय चुनावों और 2018 के विधानसभा चुनावों में पार्टी के खराब प्रदर्शन की वजह तलाशने के लिये सोमवार को एक “तथ्य-अन्वेषी समिति” का गठन किया है।

पांच सदस्यीय इस समिति की अध्यक्षता प्रदेश कांग्रेस समिति के उपाध्यक्ष और पूर्व विधान परिषद अध्यक्ष वी आर सुदर्शन और पूर्व मंत्री बसावाराज रायारेड्डी करेंगे। कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस समिति ने एक विज्ञप्ति में कहा कि समिति प्रत्येक जिले में जाएगी और विधानसभा वार बैठक करेगी।

बूथ स्तर से लेकर राज्य स्तरीय नेताओं से संपर्क करेगी और यह जानने की कोशिश करेगी कि पार्टी की हार के क्या कारण हैं। इसके साथ ही पार्टी को भविष्य के लिये संगठित करने के उद्देश्य से उनसे सुझाव भी लिये जाएंगे। इसमें कहा गया कि समिति प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष को एक व्यापक रिपोर्ट सौंपेगी।

समिति कांग्रेस उम्मीदवारों की हार के कारणों का पता लगाने के साथ ही लोगों के मन में पार्टी के बारे में क्या राय है यह भी पता लगाएगी। 

टॅग्स :कर्नाटककांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस