लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक CM सिद्धारमैया ने कसा तंज तो योगी आदित्यनाथ ने दिया ये करारा जवाब

By रामदीप मिश्रा | Updated: January 8, 2018 10:20 IST

कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया ने योगी आदित्यनाथ का सूबे में आने के लिए स्वागत किया और उनसे इंदिरा कैंटीन और राशन की दुकानों से काफी कुछ सीखने के लिए कहा।

Open in App

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के फायर ब्रांड नेता व उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्विटर पर एक दूसरे के ऊपर जमकर तंज कसे। सीएम सिद्धारमैया ने योगी आदित्यनाथ का सूबे में आने के लिए स्वागत किया और उनसे इंदिरा कैंटीन और राशन की दुकानों से काफी कुछ सीखने के लिए कहा।

सिद्धारमैया ने ये किया ट्वीट

दरअसल, रविवार को यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु पहुंचे थे। यहां उन्होंने मतदाताओं से राज्य के तीव्र विकास के लिए आगामी कर्नाटक विधानसभा चुनाव में भाजपा को फिर से वोट देने के लिए कहा। वहीं दौरे को लेकर राज्य के सीएम  सिद्धारमैया ने ट्वीट कर कहा कि यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ हमारे राज्य में आपका स्वागत है। आप इंदिरा कैंटीन और राशन की दुकानों पर जाकर हमसे काफी कुछ सीख सकते हैं। इससे आपको अपने राज्य (उत्तर प्रदेश ) में भूख से मरने की समस्या से निपटने में मदद मिलेगी।

सीएम योगी ने ऐसे दिया जवाब

इसके बाद सीएम योगी ने उनके तंज का जवाब देते हुए ट्वीट किया कि सिद्धारमैया जी स्वागत के लिए आपका धन्यवाद। लेकिन मैंने सुना है कि कर्नाटक में आपने शासनकाल के दौरान किसानों ने सबसे ज्यादा आत्महत्याएं कर रहे हैं और आपने ईमानदार अफसरों के तबादले भी कर दिए हैं। मैं यूपी के सीएम के रूप में आपके सहयोगी दलों द्वारा किए गए अराजकता और अनैतिकता को खत्म करने के लिए काम कर रहा हूं।

'बीते 4 साल से रुका है कर्नाटक का विकास'

वहीं, यहां उन्होंने पार्टी की रैली में केंद्र व राज्य में एक ही पार्टी की सरकार के शासन पर जोर देते हुए कहा कि यदि यहां बीजेपी का शासन होगा तो कर्नाटक को गुजरात व हिमाचल की तरह फायदा होगा, जो केंद्र की राजग सरकार व प्रधानमंत्री मोदी के गतिशील नेतृत्व में आगे बढ़ रहे हैं। कांग्रेस के शासन के तहत बीते चार साल से कर्नाटक का विकास रुक गया है, जो मोदी सरकार की कई योजनाओं को लागू करने में विफल रही है।

योगी ने 50000 लोगों को किया संबोधित

सीएम आदित्यनाथ ने भाजपा के 90 दिनों के राज्यव्यापी 'नव कर्नाटक निर्माण परिवर्तन यात्रा' के तहत लगभग 50000 लोगों की एक सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने राज्य के बेंगलुरू व अन्य नौ शहरों को अपनी महत्वाकांक्षी स्मार्ट सिटी परियोजना में शामिल किया है, फिर भी राज्य सरकार ने इस राशि के इस्तेमाल या राज्य में जीवन की गुणवत्ता में सुधार के लिए कोई कार्य नहीं किया है।

कानून-व्यवस्था पर बोला हमला

आदित्यनाथ ने कहा कि कांग्रेस सरकार लोगों को जाति व धर्म के आधार पर ध्रुवीकरण करने में व्यस्त है और कानून-व्यवस्था की बदतर स्थिति को रोकने में विफल रही है। इनके पास राज्य के विकास के लिए समय नहीं है, जो ज्ञान के क्षेत्र खास तौर से आईटी व बॉयोटेक में अभूतपूर्व विकास के लिए जाना जाता है। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी ने हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस से सत्ता हासिल की और गुजरात में रिकॉर्ड छठीं बार जीत दर्ज की है। 

2008 में बीजेपी सत्ता पर हुई थी काबिज 

बीजेपी 2008 में पहली बार कर्नाटक में सत्ता में आई और तीन मुख्यमंत्रियों के साथ पांच साल के बाद कांग्रेस के हाथों 2013 के चुनाव में हार गई। बीते साल 21 दिसंबर को हुबली में भाजपा की रैली को संबोधित करने के बाद आदित्यनाथ राज्य में दूसरी बार सभा को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान कर्नाटक राज्य इकाई के अध्यक्ष बीएस येदियुरप्पा, केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार व डीवी सदानंद गौड़ा, केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री व राज्य के पार्टी प्रभारी प्रकाश जावड़ेकर, राज्य इकाई के नेता जगदीश शेट्टार, केएस ईश्वरप्पा और एआर अशोक ने भी रैली को संबोधित किया।  

(खबर इनपुट आईएएनएस)

टॅग्स :योगी आदित्यनाथकर्नाटक विधानसभा चुनाव 2018कर्नाटकबीजेपीकांग्रेसउत्तर प्रदेश समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह