लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक सियासी संकट: कांग्रेस के बागी विधायक रोशन बेग को SIT ने लिया हिरासत में, घोटाले का आरोप, कुमारस्वामी ने BJP पर लगाया बचाने का आरोप

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 16, 2019 07:49 IST

एचडी कुमारस्वामी ने कहा कि इस पूरे घटना के दौरान बीजेपी विधायक योगेश्वर उस समय वहां मौजूद थे। यह शर्मनाक है कि कर्नाटक की बीजेपी एक पूर्व मंत्री को भागने में मदद कर रही है। ऐसा मंत्री जिसके खिलाफ आईएमए केस में जांच चल रही हो।

Open in App
ठळक मुद्दे बीजेपी सीधे तौर पर हॉर्स ट्रेडिंग के जरिये सरकार को अस्थिर करने लगी हुई है-कुमारस्वामीरोशन बेग बेंगलुरु से मुंबई जाने के लिए एयरपोर्ट पहुंचे थे।

कर्नाटक के मुख्यमंत्री एचडी कुमारास्वामी ने कहा आईएमए केस में पूछताझ के लिए एसआईटी ने रोशन बेग को हिरासत में ले लिया। एसआईटी ने रोशन बेग को बायल एयरपोर्ट से उस समय हिरासत में लिया जब वह बीएस येदुरप्पा के पीए संतोष के साथ चार्टड प्लेन से मुंबई जाने की तैयारी में थे।एचडी कुमारस्वामी ने कहा कि इस पूरे घटना के दौरान बीजेपी विधायक योगेश्वर उस समय वहां मौजूद थे। यह शर्मनाक है कि कर्नाटक की बीजेपी एक पूर्व मंत्री को भागने में मदद कर रही है। ऐसा मंत्री जिसके खिलाफ आईएमए केस में जांच चल रही हो। इससे साफ पता चलता है कि बीजेपी सीधे तौर पर हॉर्स ट्रेडिंग के जरिये सरकार को अस्थिर करने लगी हुई है।

सुप्रीम कोर्ट ने कर्नाटक में कांग्रेस के पांच और बागी विधायकों की याचिका पर पहले से लंबित 10 विधायकों की याचिका के साथ ही सुनवाई करने पर सोमवार को सहमति देते हुये कहा कि सारे मामले में मंगलवार को सुनवाई की जायेगी। ये बागी विधायक चाहते हैं कि कर्नाटक विधानसभा अध्यक्ष को उनके इस्तीफे स्वीकार करने का निर्देश दिया जाये। 

प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई की अध्यक्षता वाली पीठ ने इन बागी विधायकों की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता मुकुल रोहतगी के इस आग्रह पर विचार किया कि इन्हें भी पहले से लंबित उस याचिका में पक्षकार बना लिया जाये जिस पर आज सुनवाई होनी है।

टॅग्स :कर्नाटक सियासी संकटएचडी कुमारस्वामीबीएस येदियुरप्पा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकांग्रेस के साथ मेरा 'जबरन विवाह' हुआ था, मुझे 'तलाक' लेना पड़ा?, खरगे के बयान पर पूर्व पीएम देवगौड़ा बोले?, वीडियो

भारतसंसद में हंसी मजाक?, खरगे के भाषण पर पीएम मोदी की हंसी, देवेगौड़ा जी ने कांग्रेस से किया प्यार और मोदी जी से कर ली शादी?, वीडियो

कारोबारउत्तर प्रदेश की पहचान गुंडाराज और अपराध था?, राजनाथ सिंह- आज आए दिन नए उद्योग लग रहे, राजनीति ही नहीं अर्थशास्त्र में भी माहिर हैं सीएम योगी, वीडियो

भारतKarnataka Politics: एक बार फिर ब्रेकफास्ट टेबल पर सिद्धारमैया-शिवकुमार, डिप्टी सीएम के घर पहुंचे CM सिद्धारमैया

कारोबारक्या है पीएम ई-ड्राइव योजना?, 9.6 लाख रुपये तक प्रोत्साहन, कैसे उठाएं फायदा, जानिए नियम

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?