लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक: CM कुमारस्वामी ने कहा-दो विधायक के समर्थन वापस लेने से नहीं पड़ेगा कोई फर्क

By स्वाति सिंह | Updated: January 15, 2019 16:15 IST

कर्नाटक में दो निर्दलीय विधायकों ने लिया समर्थन वापस लिया एच नागेश तथा आर शंकर ने राज्य सरकार से समर्थन वापस लिया।

Open in App

कर्नाटक में दो निर्दलीय विधायकों ने लिया समर्थन वापस लेने के बाद मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।उन्होंने कहा 'अगर दो विधायक कर्नाटक सरकार से समर्थन वापस ले लेते हैं तो इससे संख्याबल पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा।' कुमारस्वामी ने आगे कहा 'इस मामले पर मैं पूरी तरह निश्चिंत हूं। मैं अपनी ताकत जानता हूं।मीडिया में पिछले हफ्ते से जो कुछ भी चल रहा है, मैं उसका आनंद ले रहा हूं'।

बता दें कि कर्नाटक में दो निर्दलीय विधायकों ने लिया समर्थन वापस लिया एच नागेश तथा आर शंकर ने राज्य सरकार से समर्थन वापस लिया। इसपर कर्नाटक के निर्दलीय विधायक आर शंकर ने एचडी कुमारस्वामी नीत JDS-कांग्रेस सरकार से हाथ खींचने के बाद न्यूज एजेंसी एएनआई को कहा, "आज मकर संक्रांति है, इस दिन हम सरकार में बदलाव चाहते हैं। सरकार को कार्यकुशल होना चाहिए, इसलिए मैं अपना समर्थन वापस ले रहा हूं।"

दूसरे निर्दलीय विधायक एच नागेश ने कहा, 'गठबंधन सरकार को मेरा समर्थन अच्छी और स्थिर सरकार के लिए था, जो कि यह सरकार देने में विफल रही है। गठबंधन के सहयोगियों में कोई आपसी समझ नहीं है, इसलिए मैंने एक स्थिर सरकार के गठन के लिए बीजेपी के साथ जाने का फैसला किया है। मुझे उम्मीद है कि यह सरकार गठबंधन सरकार से अच्छा काम करेगी।' हालांकि राज्य सरकार के पास अभी भी बहुमत है।

गौरतलब है कि फिलहाल कर्नाटक राज्य में जेडीएस और कांग्रेस की गठबंधन की सरकार है।

टॅग्स :एचडी कुमारस्वामीकर्नाटकभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेसजनता दल (सेकुलर)
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए