लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में कुमारस्वामी ने की सोनिया-राहुल से मुलाकात, बुधवार को लेंगे शपथ

By स्वाति सिंह | Updated: May 21, 2018 20:54 IST

सोनिया-राहुल से मिलने से पहले कुमारस्वामी ने बीएसपी सुप्रीमो मायावती से मुलाकात की।  

Open in App

नई दिल्ली, 21 मई: कर्नाटक सीएम पद के दावेदार एचडी कुमारस्वामी ने सोमवार को नई दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और सांसद सोनिया गांधी से मुलाकात की। सोनिया-राहुल से मिलने से पहले कुमारस्वामी ने बीएसपी सुप्रीमो मायावती से मुलाकात की।  इसके अलावा उन्होंने सीपीएम महासचिव सीताराम येचुरी से फोन के जरिए बात की।  

ये भी पढ़ें: लोक सभा चुनाव 2019 से पहले अगर राहुल ने किया जेडीएस से ब्रेकअप तो इन 3 वजहों से पड़ेगा पछताना

खबरों की माने तो जेडीएस-कांग्रेस सत्ता में 30-30 महीने की साझेदारी करने की खबर थी।  लेकिन कुमारस्वामी ने रविवार को 30-30 महीने के बंटवारे की बात को सिरे से खारिज किया है। बता दें कि कुमारस्वामी बुधवार (23 मई) को राज्य के अगले मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेंगे। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल भी कुमारस्वामी के शपथ समारोह में शामिल हो सकते हैं।  बताया जा रहा है कि केजरीवाल को पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा ने आमंत्रित किया है।

ये भी पढ़ें: हम पर हॉर्स-ट्रेडिंग का आरोप लगाते हैं, कांग्रेस ने पूरा अस्तबल बेच खाया हैः अमित शाह

गौरतलब है कि टाइम्स ऑफ इंडिया ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया है कि कांग्रेस और जेडीएस ने मंत्री पद के बंटवारे पर बात लगभग फाइनल कर ली है। रिपोर्ट के अनुसार एचडी कुमारस्वामी कैबिनेट में कांग्रेस के 20 और जेडीएस के 13 मंत्री हो सकते हैं। वहीं कर्नाटक कांग्रेस के प्रमुख जी परमेश्वर ने कहा है कि कुमारस्वामी कैबिनेट में दो डिप्टी सीएम हो सकते हैं। अभी तक रिपोर्ट के अनुसार इस बात की प्रबल संभावना है कि कुमारस्वामी अकेले ही मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। विधान सभा में बहुमत साबित करने के बाद ही वो अपने मंत्रिमंडल का गठन करेंगे। 

टॅग्स :कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2018राहुल गाँधीएचडी कुमारस्वामीसोनिया गाँधीकांग्रेसजनता दल (सेक्युलर)
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए