लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक विधानसभा चुनाव: बसवराज बोम्मई ने ली बीजेपी की हार की जिम्मेदारी, कहा- फिर से पार्टी को मजबूत करेंगे

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: May 13, 2023 16:21 IST

कर्नाटक बीजेपी के लिए कई कारणों से महत्व रखता है। दक्षिण के 5 बड़े राज्यों कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु और केरल में से सिर्फ कर्नाटक ही एक ऐसा राज्य है जहां बीजेपी का अपना जनाधार है। इस राज्य में हार भाजपा के लिए एक बड़ा झटका है। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की करारी हार की जिम्मेदारी ली है।

Open in App
ठळक मुद्देबसवराज बोम्मई ने ली हार की जिम्मेदारीकहा- हम सभी कारणों का पता लगाएंगेकहा- संसदीय चुनावों के लिए एक बार फिर से पार्टी को मजबूत करेंगे

Karnataka Election Results 2023 Live: कर्नाटक विधानसभा चुनावों के लिए मतगणना जारी है। रुझानों में कांग्रेस को बहुमत मिल गया है। पार्टी 137 सीटों पर आगे है। वहीं, बीजेपी 64 सीटों पर आगे है। अब तक ये साफ हो गया है दक्षिण का द्वार कहे जाने वाले इस राज्य में कांग्रेस अपने दम पर सरकार बनाने जा रही है।

नतीजों को भाजपा ने भी स्वीकार कर लिया है। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की करारी हार की जिम्मेदारी ली है।  कर्नाटक के सीएम बसवराज बोम्मई ने कहा, "मैं इस हार की जिम्मेदारी लेता हूं। हम सभी कारणों का पता लगाएंगे और संसदीय चुनावों के लिए एक बार फिर से पार्टी को मजबूत करेंगे।"

इससे पहले राज्य में भाजपा के चुनावी अभियान का नेतृत्व करने वाले बीएस येदियुरप्पा ने कहा  "बीजेपी के लिए जीत और हार कोई नई बात नहीं है। पार्टी कार्यकर्ताओं को इन नतीजों से घबराने की जरूरत नहीं है। हम पार्टी की हार के बारे में आत्मनिरीक्षण करेंगे। मैं इस फैसले को सम्मानपूर्वक स्वीकार करता हूं।"

कांग्रेस की प्रचंज जीत के बाद राहुल गांधी की भी प्रतिक्रिया सामने आई है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को आए कर्नाटक चुनाव के नतीजों को लेकर कहा है कि कर्नाटक में नफरत का बाजार बंद हुआ है और मोहब्बत की दुकानें खुली हैं। मीडिया को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा, यह सबकी जीत है। उन्होंने कहा कि सबसे पहले यह कर्नाटक के जनता की जीत है। हमने कर्नाटक चुनाव में राज्य की जनता से 5 वायदे किए थे। उन्होंने कहा कि हम इन पाँच वायदों को कैबिनेट की पहली बैठक में पहले दिन पूरा करेंगे।

कर्नाटक बीजेपी के लिए कई कारणों से महत्व रखता है। दक्षिण के 5 बड़े राज्यों कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु और केरल में से सिर्फ कर्नाटक ही एक ऐसा राज्य है जहां बीजेपी का अपना जनाधार है। इसलिए 2023 के विधानसभा चुनाव परिणाम काफी अहम होंगे। कर्नाटक के नतीजे कांग्रेस के लिए संजीवनी का काम करेंगे। पार्टी के बड़े नेताओं ने इस जीत का श्रेय राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को देना शुरु कर दिया है। इससे 2024 में होने वाले लोकसभा चुनावों के लिए राहुल की पीएम पद की दावेदारी भी मजबूत होगी।

टॅग्स :कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023Basavaraj Bommaiबीएस येदियुरप्पाकांग्रेसCongress
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप