लाइव न्यूज़ :

दिल्ली के दो दिवसीय दौरे पर कर्नाटक के मुख्यमंत्री

By भाषा | Updated: August 25, 2021 19:09 IST

Open in App

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज एस बोम्मई केंद्रीय मंत्रियों के साथ कृषि और सिंचाई परियोजनाओं से जुड़े राज्य के मुद्दों पर चर्चा के लिए दो दिवसीय यात्रा पर राष्ट्रीय राजधानी में हैं।उनके साथ उपमुख्यमंत्री गोविंद करजोल, राज्य के स्वास्थ्य मंत्री के सुधाकर और उद्योग मंत्री मुरुगेश निरानी भी आए हैं। बोम्मई ने यहां संवाददाताओं से कहा, "किसानों की आय दोगुनी करने समेत विभिन्न योजनाओं पर चर्चा के लिए, मैं केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर से मिलने जा रहा हूं।" उन्होंने कहा कि वह जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत से भी मिलेंगे और मेकेदातु परियोजना, महादयी और भद्रा नदियों से संबंधित मुद्दों पर विचार करेंगे। उनका बृहस्पतिवार को राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी और स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया से भी मिलने का कार्यक्रम है।मैसूर में सामूहिक बलात्कार की घटना के बारे में मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिस प्रमुख को उचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतसरकार मोटे अनाज के उत्पादन पर दे रही जोर: करंदलाजे

भारतसरकार मोटे अनाज के उत्पादन पर दे रही जोर: करंदलाजे

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?