लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक में हुआ मंत्रियों के विभाग का बंटवारा, सीएम सिद्धारमैया ने अपने पास वित्त विभाग रखा, जानिए डीके शिवकुमार को क्या मिला

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: May 27, 2023 15:43 IST

सीएम सिद्धारमैया ने अपने पास वित्त विभाग रखा है, जबकि डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार को सिंचाई और बेंगलुरु सिटी डेवलपमेंट विभाग मिला है। कद्दावर नेता जी परमेश्वर को गृह विभाग दिया गया है। सीएम सिद्धारमैया ने अपने पास कैबिनेट मामले, इंटेलिजेंस, पर्सनल एंड एडमिनिस्ट्रेटिव रिफॉर्म और सूचना विभाग भी रखा है।

Open in App
ठळक मुद्देकर्नाटक में 24 कांग्रेस विधायकों ने मंत्री के रूप में शपथ ली शपथ ग्रहण के बाद मंत्रियों के विभागों का बंटवारा भी हो गया हैसिद्धारमैया ने अपने पास वित्त विभाग रखा है, डीके शिवकुमार को सिंचाई और बेंगलुरु सिटी डेवलपमेंट विभाग मिला

बेंगलुरुः कर्नाटक में सरकार गठन के एक हफ्ते बाद शनिवार 24 कांग्रेस विधायकों ने मंत्री के रूप में शपथ ली। राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने इन मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण के बाद मंत्रियों के विभागों का बंटवारा भी हो गया है।

सीएम सिद्धारमैया ने अपने पास वित्त विभाग रखा है, जबकि डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार को सिंचाई और बेंगलुरु सिटी डेवलपमेंट विभाग मिला है। कद्दावर नेता जी परमेश्वर को गृह विभाग दिया गया है। सीएम सिद्धारमैया ने अपने पास कैबिनेट मामले, इंटेलिजेंस, पर्सनल एंड एडमिनिस्ट्रेटिव रिफॉर्म और सूचना विभाग भी रखा है। एसच के पाटिल को लॉ एंड पार्लियामेंट अफेयर्स, केए मुनियप्पा को फूड एंड सिविल सप्लाई और कन्ज्यूमर अफेयर दिया गया है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बेटे प्रियांक खड़गे को ग्रामीण विकास और पंचायती राज विभाग दिया गया है।

शपथ ग्रहण को दौरान  मंच पर मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार समेत कांग्रेस के कई बड़े नेता मौजदू रहे। नए मंत्रियों के शपथ ग्रहण समारोह में हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और उनके झारखंड के समकक्ष हेमंत सोरेन शामिल हुए। नए मंत्रियों के शपथ के बाद कर्नाटक सरकार में 34 मंत्री हो गए हैं।

शपथ ग्रहण से पहले मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि हमने क्षेत्रीय, जातीय और सामाजिक न्याय की दृष्टि से निर्णय लिया है (मंत्रीपरिषद पर)। हमने हाई कमांड के साथ इस पर गहन चर्चा करने के बाद ही मंत्रीपरिषद तय किया है। हम अगली कैबिनेट बैठक पर अपने किए वादों पर फैसला लेंगे। अगली कैबिनेट बैठक जून में होने की संभावना है।

बता दें कि सीएम सिद्धारमैया और डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार के अलावा मंत्रियों में जी.परमेश्वर, के.एच. मुनियप्पा, के.जे. जॉर्ज, एम.बी. पाटिल, सतीश जारकीहोली, प्रियंका खड़गे, रामालिमगा रेड्डी और बी.जेड. जमीर अहमद खान, दिनेश गुंडू राव, कृष्णा बायरे गौड़ा, ईश्वर खंड्रे, रहीम खान, संतोष लाड, के एन राजन्ना, के वेंकटेश, एचसी महादेवप्पा, बैराथी सुरेश, शिवराज तंगड़ी, आरबी तिम्मपुर, बी नागेंद्र, लक्ष्मी हेब्बलकर, मधु बंगारप्पा, डी सुधाकर, चेलुवारया स्वामी, मंकुल वैद्य और एमसी सुधाकर शामिल हैं। 

टॅग्स :कर्नाटकसिद्धारमैयाकांग्रेसDK Shivakumar
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर