लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक मंत्रिमंडलः सीएम येदियुरप्पा ने कहा, तीन-चार दिनों में विस्तार, 16 जगह खाली

By भाषा | Updated: January 24, 2020 20:06 IST

विश्व आर्थिक मंच की बैठक में शिरकत करने के बाद दावोस से यहां आने पर उन्होंने दोहराया कि वह जद (एस)-कांग्रेस के अयोग्य करार दिए गए और उपचुनाव में भाजपा के टिकट पर फिर से निर्वाचित हुए विधायकों को मंत्री बनाने का अपना वादा पूरा करेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देकल (केंद्रीय गृह मंत्री) अमित शाह आ रहे हैं, मैंने हालिया दौरे के दौरान भी उनके साथ चर्चा की थी।तीन-चार दिनों में मंत्रिमंडल का विस्तार होगा। इस महीने सौ प्रतिशत हो जाएगा।

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने शुक्रवार को कहा कि उनके मंत्रिमंडल का बहुप्रतीक्षित विस्तार तीन-चार दिनों में किया जाएगा।

विश्व आर्थिक मंच की बैठक में शिरकत करने के बाद दावोस से यहां आने पर उन्होंने दोहराया कि वह जद (एस)-कांग्रेस के अयोग्य करार दिए गए और उपचुनाव में भाजपा के टिकट पर फिर से निर्वाचित हुए विधायकों को मंत्री बनाने का अपना वादा पूरा करेंगे।

येदियुरप्पा ने कहा, ‘‘कल (केंद्रीय गृह मंत्री) अमित शाह आ रहे हैं, मैंने हालिया दौरे के दौरान भी उनके साथ चर्चा की थी। तीन-चार दिनों में मंत्रिमंडल का विस्तार होगा। इस महीने सौ प्रतिशत हो जाएगा।’’ उन्होंने कहा, मैं उनसे (शाह) बात करूंगा और तारीख तय करूंगा। संभव हुआ तो उनसे (मंत्रिमंडल विस्तार के दौरान) रहने का भी अनुरोध करूंगा।

उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि दिल्ली जाने की उन्हें कोई जरूरत नहीं है क्योंकि शाह से वह चर्चा कर चुके हैं और इसके लिए सहमति भी मिल चुकी है। उपचुनाव में जीत हासिल करने वाले कितने विधायकों को मंत्री बनाया जाएगा, इस बारे में पूछे जाने पर येदियुरप्पा ने कहा, ‘‘मंत्रिमंडल विस्तार होने पर आपको इस बारे में पता चल जाएगा। तब तक इंतजार कीजिए।’’ वर्तमान में राज्य में मुख्यमंत्री सहित 18 मंत्री हैं। अधिकतम 34 मंत्री हो सकते हैं। 

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)अमित शाहबीएस येदियुरप्पाजेपी नड्डाकर्नाटककांग्रेसजनता दल (सेकुलर)
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर