लाइव न्यूज़ :

बेंगलुरुः रानीबेन्नूर विधानसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार के घर पर इनकम टैक्स विभाग ने मारा छापा

By भाषा | Updated: December 4, 2019 15:25 IST

रानीबेन्नूर विधानसभा सीटः उपचुनाव कांग्रेस और जद(एस) के विधायकों को अयोग्य करार देने के बाद हो रहे हैं जिसके चलते कर्नाटक में गठबंधन की सरकार गिर गई थी और मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनी थी।

Open in App
ठळक मुद्देआयकर और आबकारी विभाग के अधिकारियों ने रानीबेन्नूर विधानसभा सीट उपचुनाव में कांग्रेस के उम्मीदवार के.बी.कोलीवाड़ के घर पर संयुक्त रूप से छापे मारे हैं।इस कार्रवाई पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने विरोध जताया है।

बेंगलुरु में आयकर और आबकारी विभाग के अधिकारियों ने रानीबेन्नूर विधानसभा सीट उपचुनाव में कांग्रेस के उम्मीदवार के.बी.कोलीवाड़ के घर पर संयुक्त रूप से छापे मारे हैं। इस कार्रवाई पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने विरोध जताया है। अधिकारियों ने बताया कि नकदी और शराब की जमाखोरी को लेकर मिली शिकायत के बाद विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष के घर पर छापेमारी की गई। 

हावेरी आयकर प्रमुख नागाश्यान ने संवाददाताओं को बताया, ‘‘उन्हें शराब और 10 करोड़ रुपये की जमाखोरी की शिकायत मिलने के बाद हमने छापेमारी की। हमें कुछ नहीं मिला।’’ ये कार्रवाई कर्नाटक में 15 विधानसभा सीटों पर आगामी उपचुनाव के बीच हुई है। 

यहां उपचुनाव कांग्रेस और जद(एस) के विधायकों को अयोग्य करार देने के बाद हो रहे हैं जिसके चलते कर्नाटक में गठबंधन की सरकार गिर गई थी और मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनी थी।

इस छापेमारी पर प्रतिक्रिया देते हुए कोलीवाड़ ने कहा, ‘‘ अधिकारी हमारे घर आए थे लेकिन उन्हें कुछ नहीं मिला और खाली हाथ लौट गए।’’

उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि भाजपा जबसे सत्ता में आई है, प्रतिशोध की राजनीति कर रही है और पी. चिदंबरम और डी. के शिवकुमार जैसे कांग्रेस के कई नेताओं के खिलाफ इस तरह की कार्रवाई की गई है। इस छापेमारी पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आक्रोश जाहिर करते हुए अधिकारियों के वाहन के सामने प्रदर्शन किया।

टॅग्स :उपचुनावकर्नाटककांग्रेसआयकर विभाग
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

कारोबारTDS Rules Change 2026: सीनियर सिटीजन्स के लिए अब जरूरी हुआ नया फॉर्म, जानें क्या है खास

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील