लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक उपचुनावः घर में हारे पूर्व पीएम देवगौड़ा, एक्स सीएम कुमारस्वामी, भाजपा ने जदएस के गढ़ मांडया में लगाई सेंध

By भाषा | Updated: December 9, 2019 16:59 IST

भाजपा ने पांच दिसंबर को हुए विधानसभा उपचुनाव में चिक्कबल्लापुरा और गोकक सीटों पर भी अपना खाता खोला है। सोमवार को घोषित उपचुनाव के नतीजों के मुताबिक मांडया जिले में के आर पेट सीट पर भाजपा उम्मीदवार नारायण गौड़ा ने जद(एस) के बीएल देवराज को 9,700 वोटों के अंतर से हराया।

Open in App
ठळक मुद्देइस सीट पर दशकों से कांग्रेस और जद (एस) का वर्चस्व रहा था तथा भाजपा की कोई मौजूदगी नहीं रही थी।गौड़ा जद(एस) के अयोग्य करार दिए गए उन तीन विधायकों में शामिल हैं जिन्हें भाजपा ने उपुचनाव में टिकट दिया।

कर्नाटक में सत्तारूढ़ भाजपा ने जद(एस) का गढ़ माने जाने वाले मांडया जिले में पहली बार जीत दर्ज कर सोमवार को इतिहास रच दिया। वहां वोक्कालिगा समुदाय की अच्छी-खासी आबादी है।

भाजपा ने पांच दिसंबर को हुए विधानसभा उपचुनाव में चिक्कबल्लापुरा और गोकक सीटों पर भी अपना खाता खोला है। सोमवार को घोषित उपचुनाव के नतीजों के मुताबिक मांडया जिले में के आर पेट सीट पर भाजपा उम्मीदवार नारायण गौड़ा ने जद(एस) के बीएल देवराज को 9,700 वोटों के अंतर से हराया।

इस सीट पर दशकों से कांग्रेस और जद (एस) का वर्चस्व रहा था तथा भाजपा की कोई मौजूदगी नहीं रही थी। गौड़ा जद(एस) के अयोग्य करार दिए गए उन तीन विधायकों में शामिल हैं जिन्हें भाजपा ने उपुचनाव में टिकट दिया। के आर पेट विधानसभा क्षेत्र में ही मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा का जन्म स्थान बूकनकेरे पड़ता है। उन्होंने इस क्षेत्र में चुनाव से जुड़ी गतिविधियों पर नजर रखने के लिए अपने बेटे बी वाई विजयेंद्र को तैनात किया था।

येदियुरप्पा ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘नारायण गौड़ा द्वारा के आर पेट से जीत दर्ज करने से मुझे असीम खुशी मिली है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘यह वही स्थान है जहां मेरा गांव बूकनकेरे स्थित है और जहां मैंने जन्म लिया, लेकिन हम (वहां) चुनाव कभी नहीं जीत सके थे।’’ गौड़ा की जीत पर प्रदेश भाजपा प्रमुख नलिन कुमार कटील ने कहा, ‘‘के आर पेट ओर चिक्कबल्लपुरा जैसे कुछ क्षेत्रों में भाजपा कभी नहीं जीत पाई थी।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मांडया जद(एस) का गढ़ रहा है लेकिन आज नारायण गौड़ा ने हमें वहां से जीत दिलाई।’’

गौरतलब है कि 2018 के विधानसभा चुनाव में जद(एस) ने मांडया जिले में सभी आठ सीटों पर जीत दर्ज की थी। इस जिले में वोक्कालिगा समुदाय की अच्छी खासी आबादी है। उल्लेखनीय है कि 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने मांडया में निर्दलीय उम्मीदवार एवं अभिनेता से नेता बने समुलता अंबरीश का समर्थन किया था और अपना उम्मीदवार नहीं उतारा था। अंबरीश ने कांग्रेस-जद(एस) के संयुक्त उम्मीदवार एवं तत्कालीन मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी के बेटे निखिल कुमारस्वामी को हरा दिया था।

भाजपा ने उपचुनाव में के सुधाकर की जीत के साथ चिक्कबल्लापुरा विधानसभा सीट पर भी जीत दर्ज की। सुधाकर वहां से दो बार कांग्रेस विधायक रह चुके हैं। उन्होंने भाजपा के टिकट पर इस उपचुनाव में कांग्रेस के एम अंजनप्पा को 34801 वोटों के अंतर से हराया।

वहीं, गोकक सीट पर जरकीहोली बंधुओं के बीच चुनावी मुकाबला रहा। भाजपा के रमेश जरकीहोली ने अपने भाई एवं कांग्रेस उम्मीदवार लखन को 29006 वोटों के अंतर से हराया। उन्होंने यहां भगवा पार्टी की पहली जीत सुनिश्चित की। रमेश कांग्रेस के टिकट पर पांच बार गोकक से जीत चुके हैं।

इस बार उन्होंने भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ा था। सुधाकर और रमेश कांग्रेस के उन 13 अयोग्य करार दिए गए विधायकों में शामिल हैं जिन्हें उपचुनाव में भाजपा ने टिकट दिया।

टॅग्स :कर्नाटकचुनाव आयोगउपचुनावएचडी देवगौड़ाएचडी कुमारस्वामीजनता दल (सेकुलर)बीएस येदियुरप्पाभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

क्राइम अलर्टशादी से पहले कई लड़के से संबंध, विवाह के बाद 'अमीर' दोस्तों के साथ शराब पार्टी?, सास आशा और ससुर माधव कृष्ण ने घर किया बर्बाद, पति ने परेशान होकर पत्नी पर लगाए आरोप

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी