लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक: खुली BJP की पोल, जानिए किसके इशारे पर येदियुरप्पा ने बनाई थी सरकार

By स्वाति सिंह | Updated: May 20, 2018 18:18 IST

कर्नाटक की बीजेपी येदियुरप्पा के शपथ के खिलाफ थी। लेकिन दिल्ली की बीजेपी के अड़ने के कारण येदियुरप्पा ने शपथ ली।

Open in App

 नई दिल्ली, 20 मई: कर्नाटक में बीजेपी की सरकार गिर जाने के बाद जेसीएस नेता कुमारस्वामी बुधवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगें। इसी बीच बीजेपी के अल्पमत सरकार को लेकर खुलासा हुआ है। कहा जा रहा है कि कर्नाटक की बीजेपी येदियुरप्पा के शपथ के खिलाफ थी। लेकिन दिल्ली की बीजेपी के अड़ने के कारण येदियुरप्पा ने शपथ ली। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राज्यसभा सदस्य राजीव चंद्रशेखर जोकि इस चुनाव में बेहद अहम भूमिका में थे उन्होंने बहुमत का जुगाड़ जल्दी संभव नहीं होने की बात कही थी। उनका मन था कि पहले कांग्रेस-जेडीएस को सरकार बनाने देना चाहिए। 

ये भी पढ़ें: बीजेपी सरकार गिरने के बाद प्रकाश राज का पहला ट्वीट- 56 छोड़िए 55 घंटे नहीं संभला कर्नाटक

इसके साथ ही उनकी योजना थी कि जब राज्यपाल द्वारा कांग्रेस-जेडीएस को फ्लोर टेस्ट के 10-15 दिन का समय मिलेगा उस बीच वह विधायक जोड़-तोड़ करके सरकार गिरा देते। या फिर सरकार चलने के 5-6 महीने के बाद गठबंधन सरकार के विवादों को लेकर सरकार गिरा सकते हैं, लेकिन पार्टी के आलाकमान चाहते थे कि सरकार बने। इसके बाद विधायकों को एक साथ लाने का काम येदियुरप्पा के विरोधी रहे सोमशेखर रेड्‌डी को सौंपा गया। 

ये भी पढ़ें: कर्नाटक: कुमारस्वामी सरकार में होंगे 33 मंत्री, कांग्रेस-जेडीएस के बीच समझौता

लेकिन इस बार विपक्ष अपने विधायकों को लेकर काफी सावधान रही, वहीं सुप्रीम कोर्ट के फैसले ने बीजेपी की सारी प्लानिंग पर पानी फेर दिया। सोने पर सुहागा तब हुआ जब विपक्ष ने अपने सभी विधायकों को रिजोर्ट में बंद कर के रखा, जिसके कारण पार्टी किसी से भी संपर्क नहीं कर पाई।

ये भी पढ़ें: संजय निरूपम ने कर्नाटक के राज्यपाल की तुलना कुत्ता से की, बाद में ट्वीट को मिटाया

गौरतलब है कि कर्नाटक विधानसभा में फ्लोर टेस्‍ट के दौरान मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने इस्तीफा दे दिया। इसके साथ ही बीजेपी की कर्नाटक में सरकार गिर गई। येदियुरप्पा के इस्तीफा देने के साथ ही कर्नाटक विधानसभा में फ्लोर टेस्ट टल गया। इससे पहले मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने विश्वास मत पेश किया था। बीजेपी के पास 104 सीटें थी लेकिन बहुमत के लिए उसे 112 सीटों की जरूरत थी। 

टॅग्स :कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2018भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेसबीएस येदियुरप्पाएचडी कुमारस्वामी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील